जालंधर/अरोड़ा : – श्री रामशरणम पानीपत से परम श्रद्धेय ‘मां’ दर्शी जी के जालंधर शुभ आगमन पर शहर राममय हो गया। सुबह से ही साधक मां का दर्शन करने के लिए श्रीराम शरणम,शास्त्री मार्केट के बाहर व अंदर कतार में हाथ जोड़कर व नजरें बिछाकर खड़े थे, कतार में आम लोगों के साथ ही खास लोग भी श्री राम की पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे थे, भजनों की मीठी गूंज की स्वर लहरियो से पूरा वातावरण राममय बना हुआ था।

सभी नतमस्तक होकर उनका हार्दिक स्वागत कर व उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट करके अपना स्नेह प्रगट कर रहे थे । साधना शिविर में भाग लेने पहुंच रहे हजारों साधकों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए श्री रामशरणम् की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि साधक साधना स्थल पर पहुंच सके। अन्य शहरों से भी साधकों का आना शुरु हो गया है ।
‘मां’ दर्शी जी 21 व 22 नवंबर को 3:15 से 4:30 बजे तक अमृतवाणी संकीर्तन व शुभ प्रवचन करेंगी। ‘मां’ के आगमन से साधकों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु साधकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं । इस कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमियों की सहभागिता निश्चित करने के उद्देश्य से श्री राम शरणम् की तरफ से महानगर के लगभग सभी प्रमुख स्थानों से निजी बसें चलाई जाएंगी ताकि परम श्रद्धाए मां दर्शी जी द्वारा अपने प्रवचनों से बही जाने वाली गंगा में सभी डुबकियां लगाने के साथ-साथ श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
सत्संग दौरान 21 व 22 नवंबर को शास्त्री मार्केट से कमल पैलेस की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात के लिए ट्रैफिक बंद रहेगा और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं । उनके आगमन को लेकर उनके अनुयायियों में दीप उत्सव की भांति उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को सत्संग के उपरांत नाम दीक्षा भी दी जाएगी ताकि जुड़ने वाले साधक दीक्षा प्राप्त करने के बाद अपना जीवन सफल बना सके।__
Jiwanjot Savera