Breaking News

बिजली क्षेत्र में मान सरकार के क्रांतिकारी कदम – अमृतपाल सिंह

जालंधर (अरोडा) :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र में लिए जा रहे क्रांतिकारी फैसलों से प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। यह बात अमृतपाल सिंह, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड और जिला प्रधान आम आदमी पार्टी जालंधर शहर ने कही। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली दरों में बड़ी कटौती की है। घरेलू बिजली 1.5 रुपये प्रति यूनिट सस्ती की गई है, जिससे आम परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अमृतपाल सिंह ने बताया कि दुकानों के लिए बिजली 79 पैसे प्रति यूनिट और औद्योगिक इकाइयों के लिए 74 पैसे प्रति यूनिट सस्ती की गई है। इसके साथ ही EV चार्जिंग स्टेशनों के लिए प्रति यूनिट केवल 5 रुपये की दर तय की गई है, जो देश में सबसे सस्ती दरों में से एक है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे पंजाब में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अमृतपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही है और आने वाले समय में भी पंजाब के विकास और लोगों की भलाई के लिए ऐसे जनहितैषी फैसले लिए जाते रहेंगे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *