(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

सामाजिक गतिविधयां

ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ 5.93 ਲੱਖ ਐਮ.ਟੀ. ਝੋਨੇ ਵਿੱਚੋਂ 94 ਫੀਸਦੀ ਖ੍ਰੀਦ,68 ਫੀਸਦੀ ਲਿਫ਼ਟਿੰਗ

ਸਾਰੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਖ੍ਰੀਦ ਦਾ ਕੰਮ ਤੇਜ਼ੀ ਤੇ ਸੁਚੱਜੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਾਰੀ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੁਚੱਜੇ ਖ੍ਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਖ੍ਰੀਦ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਵੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ 5 ਲੱਖ 93 ਹਜ਼ਾਰ 452 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ 5 ਲੱਖ 60 ਹਜ਼ਾਰ 419 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਵੱਖ ਵੱਖ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਭਾਵ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਝੋਨੇ ਵਿੱਚੋਂ 94 ਫੀਸਦੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਪੇਸ਼ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।ਖਰੀਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਝੋਨੇ ਵਿੱਚੋਂ 68 ਫੀਸਦੀ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖ੍ਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖ੍ਰੀਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਝੋਨੇ ਦਾ ਏਜੰਸੀ ਵਾਈਜ਼ ਵੇਰਵਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਨਗ੍ਰੇਨ ਵੱਲੋਂ 255399 ਐਮ.ਟੀ., ਮਾਰਕਫ਼ੈਡ ਵੱਲੋਂ 146551 ਐਮ.ਟੀ., ਪਨਸਪ ਵੱਲੋਂ 97967 ਐਮ.ਟੀ., ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਵੱਲੋ 60429 ਐਮ.ਟੀ. ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਵਪਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 73 ਕੁਇੰਟਲ ਝੋਨਾ ਖ੍ਰੀਦਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲੇ ਅੰਦਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ ਉਪਰੰਤ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਕਾਰਗਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਹਰ ਹੀਲੇ ਨਿਪਟਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ/ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਸੁਪਰ ਐਸ.ਐਮ.ਐਸ. ਲੱਗੇ ਵਾਲੀ ਕੰਬਾਈਨ ਤੋਂ ਬਗੈਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਢਾਈ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਜਾਂ ਹੋਰ ਫ਼ਸਲੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਖੇਤੀ ਕਰਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ।

जालंधर भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों हेतु हल्का वेस्ट,कैंट और सभी मोर्चों के साथ की महत्वपूर्ण बैठकें

निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से पार्टी रिकॉर्ड तोड जीत करेगी अर्जित--श्रीनिवासुलू

जालंधर में निगम चुनाव जीतने के बाद भाजपा शहर में विकास का नया अध्याय करेगी शुरू--सुशील शर्मा

नवनियुक्त प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना का किया सम्मान

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम चुनावों की रणनीति और तैयारियों को लेकर हल्का वेस्ट की बैठक देओल नगर् में जिला उपाध्यक्ष अनिल मिनिया के कार्यालय में ,कैंट हल्के की बैठक गुरु तेग बहादुर नगर में और सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। इसमें विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए। बैठक की शुरूआत में नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैली खन्ना का सम्मान किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई। श्रीनिवासलू ने कहा कि सभी मोर्चों को  केंद्र सरकारकी नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही सभी ने अपने-अपने वार्डों में एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और आगामी निगम चुनावों में पार्टी की बीजेपी पताका लहराने में पूरा जोर लगाना है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने केंद्र सरकार की ओर से पूरे भारत में युवाओं के लिए,महिलाओं के लिए और एससी वर्ग के लिए बहुत सारी योजनाओं को लागू किया है।उन्होंने दोनों हल्को की बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि निगम चुनावों में आप सभी की कड़ी मेहनत से पार्टी रिकॉर्ड तोड जीत अर्जित करेगी।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण की विकास योजनाओं को धरातल पर लागू किया है और मोदी जी के दृढ़ संकल्प व गरीब कल्याण योजनाओं ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को और ज्यादा मजबूत किया है। सुशील शर्मा ने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है,इसी तरह जालंधर में निगम चुनाव जीत कर पार्टी शहर में विकास का नया अध्याय शुरू करेगी।उन्होंने कहा कि आप सभी की निष्ठा और संकल्प ही पार्टी को चुनावों में बड़ी बढ़त की और लेकर जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी का दूरदर्शी सोच ने ही भाजपा का शहर में जनादर मजबूत किया है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज,हनी कंबोज, भूपेंद्र कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ढिल्लों,भूपिंदर सिंह,रोशन लाल, सुखबीर चट्ठा, ऋतु कौशल,मंडल अध्यक्षों में कुणाल शर्मा, गौरव जोशी, मनीष बल, जनक भगत, बलराज बदन, शिव दर्शन अब्बी, राहुल जमवाल, कुलदीप माणक, शिव शर्मा, महिंदर कुमार, राकेश राणा, राजेश अरोड़ा, सोनू चौहान, विकास शर्मा, सुनील चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

एनसीसी कैडेटों की सैन्य ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं का समापन

जालंधर (अरोड़ा) :- 2 पंजाब एमसीसी बटालियन के अन्तर्गत 600 एनसीसी कैडेटों का सामूहिक वार्षिक ट्रेनिंग कैम्प डी ए वी इस्टीयूट ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड ट्रेक्नोलॉजी कालेज मे आज सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के अन्तिम दिन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कैडेटों को पारितोषण बिग्रेडियर अजय तिवारी, सेना मेडल ग्रुप कमाइर जालन्धर और डा. संजीव नवल प्रिंसिपल डेवियट कालेज ने किया।

जालन्धर ग्रुप के कैडेटो ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जो गणतन्त्र दिवस 2024 दिल्ली में भाग लेने जा रहे हैं। बिग्रेडियर अजय तिवारी ने सर्वप्रथम डी जी एनसीसी टीम को पुरस्कार दिये जो जवाहर लाल नेहरू हॉकी अन्डर 15 हाँकी प्रतियोगिता दिल्ली में क्वार्टर फाइनल में विजयी रहे। डीजी एनसीसी अन्डर 15 की टीम को जालन्धर ग्रुप तैयार किया था। उसके बाद के दस दिन की सैन्य ट्रेनिंग मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी कैडेटों को ग्रुप कमांडर जालन्धर और डा. संजीव प्राचार्य डेविएट कालेज ने पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

कैम्प कमाडेंड कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि कैम्प को सफल बनाने मे एसोसिएट एनसीसी अफसरों और सेना के 40 प्रशिक्षको का विशेष योगदान रहा जिन्होने 600 कैडेटो को हथियारों का प्रशिक्षण, फायरिंग, हथियार ड्रिल, क्वार्टर गार्ड ड्रिल जैसी सैन्य शिक्षा दी। कर्नल जोशी ने बताया सूबेदार मेजर हरभजन सिंह और सेना के रैंकों ने दिन रात एक कर 600 कैडेटों को एकता और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण की शिक्षा पूर्ण कराई जो पंजाब के भविष्य को ऊँचा ले जायेगा।

भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों हेतु हल्का सेंट्रल और नॉर्थ के कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

भाजपा चुनाव लडेगी नहीं बल्कि पक्का जीतेगी -- श्रीनिवासलु पार्टी

भाजपा एकजुट होकर लहरायेगी निगम चुनावों में विजय पताका --सुशील शर्मा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम चुनावों की रणनीति और तैयारियों को लेकर नॉर्थ विधानसभा की बैठक सीतला मन्दिर व सैंट्रल विधानसभा की बैठक सैंट्रल टाऊन मे हुईं महत्वपूर्ण बैठक हुई।इन बैठकों मे विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव और जोनल प्रभारी जगमोहन सिंह राजू, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,अनिल सच्चर,सुभाष सूद,दीवान अमित अरोड़ा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर उपस्थित हुए।इस अवसर पर मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर श्रीनिवासुलू ने सभी को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि इस बार पार्टी 85 वार्डो पर केवल चुनाव नही लडेगी बल्कि आप सभी की एकजुटता से सभी वार्डों पर पक्का जीतेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप सभी इसकी तैयारिया शुरू कर चुके है।

उन्होंने सभी से विचार विमर्श करते हुए सुझाव भी लिए और आगे की रणनीति बनाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले में केंद्र सरकार की लाभान्वित योजनाओं में हजारों लोगों ने अपने पक्के मकान बनवाए,लाखों लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाए, जिसमें हजारों लोगों ने इससे ईलाज भी फ्री में करवाया। इसके अलावा उजाला गैस योजना में हजारों लोगों ने फ्री में गैस सिलेंडर लिए अब उनको मात्र 600 रुपय मे सिलेंडर मिल रहा है।इसके साथ-साथ कई अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और लेकिन इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है। सुशील शर्मा ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें बूथ से मंडल स्तर तक सभी को आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता हमें वोट देगी और हम जालंधर में इस बार भाजपा का मेयर बनाएंगे। इस अवसर पर पार्षद पति विवेक खन्ना,नरेश विज, जवाहर सूद, मंडल प्रभारी शाम शर्मा,अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया, हितेश स्याल, हनी कंबोज, मनीष विज, मंडल प्रधान राजेश कुमार मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंह विक्की, आशीष सहगल, राकेश शर्मा, संदीप कुमार, प्रदीप कपानिया, सीतिश ढल्ल आदि उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर ने एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी का सामान भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर एंव प्रसिद्ध समाज सेवक के ऐल साहनी की रहनुमाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में सेवा कार्यों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद परिवार को लड़की  की शादी में काम आने सामान राशन, बर्तन व कपड़े बगैरह भेंट किए। चोपड़ा ने बताया कि साहनी साहब की रहनुमाई मेंहमारे क्लब ने  सैंकड़ों लड़कियों को शादी के लिए सामान व राशन पिछले 50  वर्षों से देते आ रहे हैं। पिछले सप्ताह लगातार चार प्रोजेक्ट फूड  फार हंगर के किए थे। इस परियोजना को प्रायोजित कराने के लिए समर्पित प्रसिद्ध समाज सेवक व पूर्व प्रधान के ऐल साहनी ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रीतू चोपड़ा, सचिव सतबीर सिंह भाटिया, पी आर ओ खुशपाल सिंह, पूर्व प्रधान जी डी कुन्द्रा, सीनियर लांयन एन के महेंद्रू, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, गुरदीप सिंह व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।

एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल की तरफ से साइंस क्विज चेम्पियनशिप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल की तरफ से यूथ डेवलपमेंट परमानेंट प्रोग्राम के तहत् साइंस क्विज चेम्पियनशिप का आयोजन डिस्ट्रिक्ट 126- एन, कार्यक्रम इंडो जर्मन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती दानिशमंदा में दीप प्रज्ज्वलित करके आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल कोर्डिनेटर चेयरमैन एन के महेन्द्रु ने की। महेंद्रू ने साइंस क्विज चैंपियन के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि यह प्रतियोगिता पूरे देश में आयोजित की जा रही है इस कार्यक्रम में इस वर्ष 2 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जूनियर ग्रुप 6वीं 7वीं तथा 8वीं के विद्यार्थियों एवं सीनियर ग्रुप 9वीं एवं दसवीं कक्षा के सम्मिलित परीक्षार्थियों को एसोसिएशन की तरफ से इंटरनेशनल साइंस क्विज प्रतियोगिता के 348 प्रमाण पत्र जारी किए गए। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मेहमान गवर्नर एली हरप्रीत कौर ने डिस्ट्रिक्ट 126-एन की तरफ से स्कूल की प्रिंसिपल परमिंदर कौर को शील्ड दे कर सम्मानित किया। उप गवर्नर -1, एली पवनजीत वालिया गेस्ट आफ़ ओनर ने साइंस क्विज प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर  सरबजीत कौर, सरिता, अलका, गुरसिमरन कौर तथा गीता को पुष्पगुच्छों से सम्मानित किया। एली जी एस जज चार्टर गवर्नर विशेष अतिथि की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में एली तेजपाल सिंह डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव , एली संजीव गम्भीर रीजनल चेयरमेन, एली जी डी कुंद्रा डिस्ट्रिक्ट कोहिनूर, जगजीत सिंह सैमभी मेनेजिंग डायरेक्टर, तथा सांइस कोर्डिनेटर सरबजीत कौर, अलका, गुरसिमरन कौर, गीता, सरिता तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब जालंधर ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ का त्यौहार

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में करवाचौथ पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधान मनीष चोपडा व प्रथम लायंन लेडी रितु चोपड़ा की देखरेख में आयोजित किया। हिंदी, और पंजाबी गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमकें लगाए। फिल्मी गीतों का दौर शुरू होते ही महिलाओं ने धमाल मचाया।

मास्टर ऑफ सेरेमनी उर्मिल ज्योति व् मनप्रीत कौर ने बहुत ही बा-खुभी मंच का संचालन किया। उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से सभी लायन लेडीज को गेम्स खिलवाई। इस अवसर पर फिल्मी धुनों पर महिलाओं ने कैटवॉक की। कार्यक्रम में महिलाओं ने सजधजकर भाग लिया । मिसेज करवाचौथ के रूप में मिसेज बलजीत पनेसर को चुना गया।

 

मुख्य मेहमान गुनिंदर कौर ने कहा कि करवाचौथ का पर्व मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले देवी पार्वती ने शिव जी के लिए यह व्रत रखा था।  यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर फर्स्ट लेडी ऑफ क्लब लायंन रितु चोपड़ा, रविंद्र कौर, उर्मिल ज्योति (रोजी), मनप्रीत कौर, संगीता भसीन, गुरविंदर कौर सैनी, काजल कपूर जसलीन सेठी, गुरजीत पनेसर, मीनू आदि सदस्य उपस्थित थे।

भारतीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की अपार संभावनाओं का दोहन: वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 और उससे आगे

जालंधर (ब्यूरो) :- 21वीं सदी में भारत की विकास यात्रा सराहनीय रही है। एक राष्ट्र के रूप में हमारी विकास गाथा निरंतर प्रगति, प्रौद्योगिकी, स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता, सुदृढ़ उद्यमों और हमारे वैश्विक दृष्टिकोण से सुसज्जित है। इस अनुकरणीय विकास को हमारे उद्योगों और इसके कई घटक क्षेत्रों ने महत्वपूर्ण तरीके से प्रोत्साहित किया है और यह विकास हर दिन भारत को एक नया रूप दे रहा है। यहां के उद्योग जगत के सबसे आशाजनक, गतिशील और कम सुर्खियां बटोरने वाले क्षेत्रों में से एक है- भारतीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र। भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और इसमें आगे भी लगातार विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रसंस्करण के जरिए मूल्यवर्धन करने की विशेषता खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को उन प्रमुख क्षेत्रों में से एक बनाती है जो भारतीय कृषि के परिदृश्य को बदल सकता है और किसानों की आय को दोगुना करने में योगदान दे सकता है। सतत उपभोग और उत्पादन के पैटर्न को सुनिश्चित करने से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के आलोक में, खाद्य अपशिष्ट में कमी लाने पर जोर दिया गया है। प्रसंस्करण तकनीकों में नवाचार, निरंतर सोर्सिंग, पुनर्प्रसंस्करण और कृषि उपज के कारगर उपयोग के जरिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विविध एसडीजी को हासिल करने की प्रक्रिया में योगदान देते हुए खाद्य अपशिष्ट को कम करने के कार्य में उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकता है। हाल के वर्षों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की लगातार उच्च विकास दर और इसके आकर्षक भविष्य के अनुमानों को देखते हुए, यह उद्योग भारत के आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण वाहकों में से एक साबित होगा। भारत सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने हेतु कई नीतिगत पहल की हैं। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से लगभग 11,000 करोड़ रुपये का पर्याप्त निवेश होने की उम्मीद है, जिससे 5.44 लाख नौकरियां सृजित होंगी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को ठोस प्रोत्साहन मिलेगा। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का पीएम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) एक अन्य केन्द्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को औपचारिक क्षेत्र में शामिल होने में मदद करना है। कुल 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ, यह योजना 2,00,000 सूक्ष्म इकाइयों को पूंजी से जुड़ी सब्सिडी प्रदान करती है। पीएमएफएमई के तहत, 15 ऋण देने वाले बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं और 25 राज्यों के लिए परियोजना कार्यान्वयन संबंधी योजनाओं को मंजूरी दी गई है। केन्द्र सरकार का लक्ष्य कुल 10,900 करोड़ रुपये वाली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएफपीआई) के जरिए उभरते भारतीय खाद्य ब्रांडों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना से खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्पादन को 33,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने और 2.5 लाख नौकरियां सृजित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’, भारत सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी वाला एक वैश्विक कार्यक्रम है। यह वृहद कार्यक्रम दुनिया भर के निवेशकों, अगुवाओं और भागीदारों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं से परिचित कराने पर केन्द्रित है। वर्ष 2017 में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्ल्यूएफआई) का पहला संस्करण उल्लेखनीय रूप से सफल रहा था और इसमें 61 देशों और 27 राज्यों के नेताओं, प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों की भागीदारी हुई थी। वर्ल्ड फूड इंडिया, 2017 निवेश को सुविधाजनक बनाने के मामले में भी अभूतपूर्व रूप से सफल रही थी, जोकि इस उद्योग के परिवर्तनकारी विकास को प्रेरित करेगी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) 2023 में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ (डब्ल्यूएफआई) के दूसरे संस्करण को भारतीय एवं वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को एक मंच पर लाने वाले एक वास्तविक वैश्विक कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निर्यात करने की पर्याप्त क्षमता है। वैश्विक स्तर के उद्यमों के साथ जुड़कर, भारतीय व्यवसाय जगत प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के इन आकर्षक निर्यात बाजारों में प्रवेश कर सकता है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्राथमिक क्षेत्र पर आधारित है क्योंकि प्रसंस्करण की प्रक्रिया की  शुरुआत कृषिगत उत्पादों से होती है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कृषि उत्पादन के साथ, भारत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वर्षों तक उच्च वृद्धि बनाए रखने की दृष्टि से सबसे बेहतर स्थिति में है। इसके अलावा, भारत में खाद्य प्रसंस्करण का स्तर लगभग 10 प्रतिशत है, जोकि बड़े पैमाने पर इसकी अप्रयुक्त क्षमता को दर्शाता है। बढ़ते शहरीकरण, उच्च आय और भोजन संबंधी सुविधाजनक प्राथमिकताओं के कारण प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की वैश्विक मांग निरंतर चार प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। अपनी बड़ी आबादी, बढ़ते आय स्तर और मजबूत आर्थिक विकास के साथ, भारत निवेश का एक आकर्षक गंतव्य-स्थल है। इसका खाद्य प्रसंस्करण उद्योग अर्थव्यवस्था के सबसे विश्वसनीय क्षेत्रों में से एक के रूप में अपनी चमक बिखेर रहा है। अब जबकि भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग इस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। नवाचार, निवेश और नीतिगत समर्थन के सही मिश्रण के साथ, यह उद्योग इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में उल्लेखनीय योगदान दे सकता है। वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के आयोजन के जरिए, भारतीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की अपार संभावनाएं बेजोड़ तरीके से सारी दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने वाली हैं। घरेलू व विदेशी निवेशकों तथा वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए भारत में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी अपार संभावनाओं का दोहन करने और भारत की विकास गाथा के साथ तालमेल करते हुए एक बेहतर वैश्विक भविष्य को प्रोत्साहित करने का यह सही समय है। ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होने और भारत की क्षमताओं के साथ वैश्विक चुनौतियों का समाधान करते हुए भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रवेश द्वार के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

भारतीय लाल बिच्छू के डंक के बेहतर उपचार के लिए विकसित किया गया नया रोगोपचारक फॉमूलेशन

दिल्ली (ब्यूरो) :- भारतीय लाल बिच्छू के जहर से उत्‍पन्‍न विषाक्तता और संबंधित लक्षणों को रोकने के लिए वाणिज्यिक घोड़े के एंटी-बिच्छू एंटीवेनम (एएसए), अल्‍फा1-एड्रेनोसेप्टर एगोनिस्ट (एएए) और विटामिन सी की कम खुराक से युक्त एक नया चिकित्सीय दवा फॉर्मूलेशन (टीडीएफ) बिच्छू के डंक के रोगियों के नैदानिक प्रबंधन में सुधार करने में मदद कर सकता है। बिच्छू का जहर दुनिया के कई देशों में एक गंभीर समस्या है। भारतीय लाल बिच्छू (मेसोबुथुस टैमुलस), अपने जानलेवा डंक के कारण, दुनिया के सबसे खतरनाक बिच्छुओं में से एक है। एम. टैमुलस विष (एमटीवी) के खिलाफ, नसों के अंदर से दी जाने वाली घोड़े के एंटी-बिच्छू एंटीवेनम (एएसए), बिच्छू के डंक के लिए एकमात्र उपलब्ध उपचार है। हालांकि, सबसे प्रचुर मात्रा में कम आणविक द्रव्यमान चैनल विष के खिलाफ जहर-विशिष्ट एंटीबॉडिज का कम अनुपात बिच्छू के डंक रोगियों के कुशल नैदानिक प्रबंधन के लिए एक बाधा है। इसलिए, आवश्यक उच्च एंटीवेनम से इलाज किए गए रोगियों में प्रतिकूल सीरम प्रभाव हो सकते हैं। बिच्छू के जहर और इसके उपचार के लिए बड़े पैमाने पर अनुसंधान और वैकल्पिक चिकित्सा की आवश्यकता होती है। परंपरागत रूप से, अल्‍फा 1- एड्रेनोसेप्टर एगोनिस्ट (एएए), जैसे कि प्राज़ोसिन, का उपयोग अकेले या वाणिज्यिक एएसए के साथ संयोजन में डंक रोगियों के उपचार के लिए भी किया जाता है; हालांकि, यह चिकित्सा कम प्रभावी है और इसकी कुछ सीमाएं हैं। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने के लिए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएसएसटी) के वैज्ञानिकों की एक टीम के साथ-साथ तेजपुर विश्वविद्यालय एनआईईएलआईटी, गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने वाणिज्यिक एएसए, एएए और विटामिन सी की कम खुराक वाले नए रोगेपचारक दवा फॉर्मूलेशन (टीडीएफ) का भारतीय लाल बिच्छू के जहर से उत्‍पन्‍न विषाक्तता और संबंधित लक्षणों को रोकने के लिए आविष्कार किया है। दवा की प्रभावकारिता का परीक्षण पहली बार कैनोरहाब्डिस एलिगेंस पर किया गया था, यह एक मुक्त-जीवित निमेटोड मॉडल है, जो कि एक इनविवो पशु मॉडल के विकल्प के रूप में है। यह शोध हाल ही में जर्नल टॉक्सिन्स में प्रकाशित हुआ है। इस नई दवा के फॉर्मूलेशन पर एक भारतीय पेटेंट भी दायर किया गया है। इस अध्‍ययन में निदेशक प्रोफेसर आशीष मुखर्जी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एमआर खान, आईएएसएसटी से आईपीडीएफ डॉ अपरूप पात्रा, तेजपुर विश्वविद्यालय से डॉ भबाना दास और उपासना पुजारी और एनआईईएलआईटी, गुवाहाटी से डॉ एस महंत शामिल थे जिन्‍होंने ने पहली बार प्रमाणित किया कि सी. एलिगेंस, न्यूरोटॉक्सिक बिच्छू के जहर के खिलाफ, दवा के अणुओं की न्यूट्रलाइजेशन क्षमता की जांच के लिए एक अच्छा मॉडल जीव हो सकता है। नोवेल टीडीएफ ने कुशलतापूर्वक भारतीय लाल बिच्छू के जहर को बेअसर कर दिया, रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि, अंग ऊतक क्षति, नेक्रोसिस और विस्टार चूहों में फुफ्फुसीय एडिमा को उत्‍प्रेरित किया, जो वाणिज्यिक एएसए, एएए और विटामिन सी की तुलना में बहुत बेहतर है। यह उपचार बिच्छू के डंक के खिलाफ प्रभावी उपचार की बहुत आशा जगाता है और इससे दुनिया भर में लाखों रोगियों की जान बचाई जा सकेगी। प्रकाशन के लिए लिंक: https://doi.org/10.3390/toxins15080504 अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें: प्रोफेसर आशीष मुखर्जी, निदेशक, आईएएसएसटी akm@tezu.ernet.in या डॉ एम आर खान, एसोसिएट प्रोफेसर, आईएएसएसटी mojibur.khan@iasst.gov.in

बांग्लादेश वायु सेना (बीएएफ) के कर्मियों ने अपना स्थापना दिवस मनाने के लिए नागालैंड के दीमापुर का दौरा किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- बांग्लादेश वायु सेना 28 सितंबर 1971 को नागालैंड के दीमापुर में एक चेतक, एक सशस्त्र ओटर और एक डकोटा, 09 अधिकारियों और 57 कर्मियों के साथ अस्तित्व में आई थी। इसी दिन भारतीय वायु सेना ने उसके तीन पायलटों, स्क्वाड्रन लीडर सुल्तान अहमद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट बदरुल आलम, जो पाकिस्तान वायु सेना से अलग हो गए थे और एक नागरिक पायलट, कैप्टन शहाबुद्दीन अहमद को दीमापुर में ‘किलो फ्लाइट’ में प्रशिक्षण देना शुरू किया था। यह बांग्लादेश की पहली वायु सेना इकाई बनी। 16 दिसंबर 1971 के बाद, बांग्लादेश के जन्म के साथ ही भारत ने गोलियों से छलनी, लेकिन उड़ान भरने में सक्षम ‘किलो फ़्लाइट’ विमान ढाका में बांग्लादेश को सौंप दिए थे। बांग्लादेश बलों के कर्मियों के बीच मुक्ति युद्ध की भावना को जीवित रखने के लिए ग्रुप कैप्टन तनवीर मार्ज़न के नेतृत्व में बांग्लादेश वायु सेना के 20 अधिकारियों और कर्मियों ने, बांग्लादेश वायु सेना के स्थापना दिवस समारोह के अंग रूप में 31 अक्टूबर, 2023 को दीमापुर का दौरा किया। ‘किलो फ्लाइट’ से ऐतिहासिक संबंध रखने वाली डोर्नियर और एमआई 17-वी5 स्क्वाड्रन के अधिकारियों और कर्मियों ने बीएएफ के कर्मियों के साथ बातचीत की। बांग्लादेश वायु सेना ने हमेशा उन महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करने में गहरी रुचि दिखाई है जो 1971 के मुक्ति युद्ध के दौरान काफी प्रासंगिक रहें। यह यात्रा दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच गहरे संबंधों और सद्भाव को दर्शाती है और बांग्लादेश की मुक्ति में भारतीय वायुसेना की भूमिका को मान्‍यता देती है।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar