(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सामाजिक गतिविधयां

लायंस क्लब जालंधर की ओर से 2 जरूरतमंद कॉलेज की मेधावी छात्राओं को फीस के रूप में आर्थिक मदद भेंट की गई

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान मनीष चोपड़ा  की रहनुमाई में दो जरूरतमंद  कॉलेज की मेधावी छात्राओं को  फीस के रूप में 25000/ रुपये की आर्थिक मदद  का चेक भेंट किया और  एक जरूरतमंद पेशेंट को ईलाज के लिए 10000/रूपऐ की आर्थिक मदद की ।चोपड़ा जी ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, हमारे क्लब ने  स्वर्गीय पूर्व प्रधान के ऐल साहनी की प्रेरणा व सहयोग से इस वर्ष हम कॉलेज के छात्रों को तकरीबन 4 लाख के वजीफे वितरत कर चुके हैं और तकरीबन 12 जरूरतमंद परिवारों को लड़कियों की शादी के लिए सामान भेंट कर चुके हैं। हमारा क्लब समाज व मानवता की सेवा के लिए तात्पर्य रहता है। इस प्रोजेक्ट में फंड का प्रबंध कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा ने करवाया है।इस मौके पर सचिव सतवीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा ,पीआरओ खुशपाल सिंह, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा, सीनियर लांयन सदस्य हंस राज मल्होत्रा, ऐ के बहल, गुरदीप सिंह ठुकराल व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।

अचीवर्ज़ ग्रुप को अरोड़ा-खत्री समाज से मिला भारी समर्थन

जालंधर (अरोड़ा) - जिमखाना क्लब के चुनाव में केवल 4 दिन ही शेष बचे हैं और दोनों ग्रुप अचीवर्ज़ एवं प्रोग्रेसिव ग्रुप के सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में बड़ी तेज़ी से चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच गत दिवस एक स्थानीय होटल में आयोजित एक बेहद ही प्रभावशाली मीटिंग में अचीवर्ज़ ग्रुप को एक अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ जब अरोड़ा-खत्री समाज के साथ संबध रखने वाले सैंकड़ों कि गिनती में गणमान्यों ने अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वसन दिया।

इस अवसर पर ऋषि अरोड़ा, एस एस दत्ता, सुभाष शर्मा, राजीव मित्तल, संजीव जुनेजा, निर्मल चांडाल, सुनील धवन, विवेक विज, संदीप मेहरा, संजय मोहिन्द्रू, इंद्रजीत सिंह, प्रीतम शर्मा, सुरजीत अरोड़ा, राहुल झांजी, राकेश झांजी, अजय अग्रवाल, सुदर्शन छाबड़ा, मोहिंदर तनेजा, सुनील धवन, कमलजीत सिंह, रमन भल्ला, कंवलजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, विजय दुग्गल, के के गुप्ता, सलिल गुप्ता, करण बजाज, आशु भल्ला, गगन बावा, डॉ. बावा, बलजिंदर सिंह बावा, अमरजीत सिंह आहूजा, नीरज अरोड़ा, कपील पुंछी आदि का समर्थन मिला है।  इस मीटिंग से अचीवर्ज़ ग्रुप की पूरी टीम का मनोबल और भी बढ़ गया है। 

पंजाब का बजट प्रभावहीन, दिशाहीन और निराशाजनक: शेरगिल

पंजाब के बजट में विश्वासघात और उपेक्षा की बदबू आ रही: भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने राज्य की विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए गए पंजाब बजट को दिशाहीन, खोखला और पंजाबियों के साथ विश्वासघात करार देते हुए कहा है कि बजट में राज्य की आप सरकार ने रिवर्स गियर में डाली राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।  उन्होंने कहा कि आज के बजट ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शेरगिल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा आप सरकार के शासन में राज्य की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अब वर्तमान बजट भी राज्य को कर्ज से बाहर लाने के लिए राजस्व पैदा करने के विचार रहित है। शेरगिल ने कहा कि बजट में राज्य की अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास हेतु राजस्व के संसाधन बढ़ाने और नीतिगत पहल के मामले में किसी भी नए उपाय का अभाव है।  उन्होंने कहा कि संक्षेप में आप सरकार बुरी तरह हार गई है और पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में विफल रही है। शेरगिल ने अराजकतावादी अहंकारी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार तीसरे बजट में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वालीं 1.3 करोड़ महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह की धनराशि निर्धारित नहीं करना महिलाओं के साथ सबसे बड़े धोखों में से एक है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि महिला मतदाता आगामी लोकसभा चुनावों में इस सरकार को सबक सिखाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आप पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटें हार जाए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप सरकार ने एक बार फिर बजट में कृषि, उद्योग, महिला, युवा और रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों को लेकर किए गए वादों को पूरा करने के लिए कोई घोषणा नहीं की है। शेरगिल ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि कृषि प्रधान राज्य होने के नाते कृषि क्षेत्र की दुर्दशा को नजरअंदाज करते हुए सरकार ने किसानों के लाभ के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की है। शेरगिल ने कहा कि आप सरकार द्वारा राज्य की बागडोर संभालने से पहले इंडस्ट्री के लिए बिजली की दरों को 5 रुपये प्रति यूनिट तक कम करने के अपने वादे को पूरा नहीं करने से पंजाब के उद्योग को भारी झटका लगा है। शेरगिल ने बजट को पंजाब के भोले-भाले लोगों को धोखा देने के लिए झूठ का पुलिंदा करार दिया है। पिछले बजट में घोषित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए, उन्होंने आप सरकार को पिछले बजट के दौरान की गई सभी घोषणाओं पर श्वेत पत्र लाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यू-टर्न, झूठे वादे और पाखंड इस आप सरकार की पहचान हैं, लेकिन अब यह पंजाब के 3 करोड़ लोगों के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब की आप सरकार आईसीयू में है।

लायंस क्लब जालंधर ने मनाई पिकनिक, उत्साह से क्लब के सदस्यों ने लिया भाग

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में कंग्स नरवाना रिसोर्टस माहिलपुर-ऊना रोड जेजों दोआबा में फैमिली पिकनिक को आयोजन किया गया।चोपड़ा साहब ने बताया कि हम क्लब में  समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और अब कुछ समय हम आपने  सदस्यों के मनोरंजन के लिए निकाल कर यह पिकनिक का प्रोग्राम बनाया, लांयन साहिल अरोड़ा द्वारा क्लब के सदस्यों को  गेम्स, सबाल जबाव प्रतियोगिता, कपल्स डांस व गीत-संगीत व पंजाबी भंगड़ा जैसे मनोरंजक कार्यक्रम कराए गए, जिसमें उत्साह से क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया।सचिव सतबीर सिंह भाटिया,मोहित सलूजा, खुशपाल सिंह, पूर्व प्रधान पी ऐस अनेजा, ललतेश भसीन, आर एस आनंद, संजीव मड़िया,राजेन्द्र पाल सिंह बहल, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, साहिल अरोड़ा, राजेश चोपड़ा,जनक राज, ऐ के बहल, परमिंदर सिंह, गुलशन अरोड़ा, हेंमत वोहरा, एन के कांसरा, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, सभी सदस्यों ने  परिवार सहित शिरकत की।पिकनिक का सभी सदस्यों ने आनंद माना।

ਸਸਤੀਆਂ ਤੇ ਅਸਾਨ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀਆਂ ਖਰੀਦਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ 8 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਰਜਿਸ਼ਟ੍ਰਸ਼ਨ- ਚੇਅਰਮੈਨ ਦੀਪਕ ਅਰੋੜਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਵਿਕਸਤ ਅਤੇ ਬਿਹਤਰ ਸਕੀਮਾਂ ਵਿੱਚ ਮਨ ਪਸੰਦ ਦੀਆਂ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਅਤੇ ਵਪਾਰਕ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਨਵਾਂ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ/ਕਾਰੋਬਾਰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਫ੍ਰੀ ਹੋਲਡ ਆਧਾਰ ਤੇ ਈ-ਆਕਸ਼ਨਟ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਰਾਹੀਂ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਦੀ ਬੋਲੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੂਬੇਦਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਫੂਡ ਕੋਰਟਾਂ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਕੀਮਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਕਿਗਾਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ਤੇ ਦੇਣ ਲਈ ਈ ਨਿਲਾਮੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ 8 ਮਾਰਚ, 2024 ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰਸ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਦੀਪਕ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਇਹ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀਆਂ ਖਰੀਦਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਲੋਕ ਹਨ ਉਹ 8 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦਫਤਰ ਦੇ ਪੋਰਟਲ https:www.mogaimprovementtrust.org ਤੇ ਰਜਿਸਟਰਡ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਸਸਤੀਆਂ ਅਤੇ ਆਸਾਨ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀਆਂ ਖ੍ਰੀਦਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨਾਂ ਲਈ ਇਹ ਇੱਕ ਵਧੀਆ ਮੌਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੰਮਕਾਜ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦਫ਼ਤਰ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟਰੱਸਟ ਦੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਫ਼ਾਇਦਾ ਦੇਣਾ ਅਤੇ ਮੋਗੇ ਦੀ ਸੁੰਦਰਤਾ ਵਿੱਚ ਨਿਖਾਰ ਲਿਆਉਣਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਹੈ। ਟਰੱਸਟ ਕੋਲ ਠੇਕੇ ਅਤੇ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦੇਣਯੋਗ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਵਿੱਚ ਸੂਬੇਦਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਬਣੀ ਪਾਰਕਿੰਗ, ਲਾਲ ਬਹਾਦਰ ਸ਼ਸ਼ਤਰੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਬਣੀ ਪਾਰਕਿੰਗ, ਐਸ.ਐਸ.ਐਫ. ਅੱਗੇ ਬਣੀ ਪਾਰਕਿੰਗ, ਰਾਜੀਵ ਗਾਂਧੀ ਸ਼ਾਪਿੰਗ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਬਣੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ।

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ 9 ਮਾਰਚ ਨੂੰ

ਆਮ ਲੋਕ ਲੈਣ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਹਾ-ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਅਤੁਲ ਕਸਾਨਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੀਗਲ ਸਰਵਿਸਜ਼ ਅਥਾਰਟੀ, ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਅਤੇ ਮਿਸਟਰ ਜਸਟਿਸ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧਾਵਾਲੀਆ ਜੀ ਜੱਜ ਮਾਣਯੋਗ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਤੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮਿਤੀ 9 ਮਾਰਚ, 2024 ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਤੁਲ ਕਸਾਨਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ-ਕਮ-ਚੇਅਰਪਰਸਨ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਮੋਗਾ  ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੀਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੈਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਮੋਗਾ, ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਅਤੇ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵਿਖੇ ਇਸ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।  ਇਸ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਦੀਵਾਨੀ ਕੇਸ, ਘਰੇਲੂ ਝਗੜੇ, ਮੋਟਰ ਵਹੀਕਲ ਸੜਕ ਦੁਰਘਟਨਾਵਾਂ ਦੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੇ ਮਸਲੇ, ਜ਼ਮੀਨੀ ਝਗੜੇ ਦੇ ਮਸਲੇ, ਬਿਜਲੀ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਸਲੇ, ਚੈੱਕ ਬਾਉਂਸਿੰਗ ਦੇ ਮਸਲੇ, ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਚਲਾਨ, ਰਿਕਵਰੀ ਸੂਟ, ਲੇਬਰ ਆਦਿ ਦੇ ਮਸਲੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾ ਦੇ ਸਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਸੇ ਦੀ ਵੀ ਬੱਚਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਦੁਆਰਾ ਦੋਨੋ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਪਸੀ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਖਤਮ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਭਾਈਚਾਰਾ ਵੱਧਦਾ ਹੈ। ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾਂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਸਾਰੀ ਕੋਰਟ ਫੀਸ ਵਾਪਿਸ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਦੀਵਾਨੀ ਅਦਾਲਤ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਦੀ ਮਾਣਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੋਈ ਅਪੀਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਆਪਣੇ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਕਰਾ ਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਭ ਉਠਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਹਾਇਤਾ/ਸਲਾਹ ਲਈ 1968 ਜਾਂ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਫੋਨ ਨੰਬਰ 01636-235864  ਜਾਂ ਈ-ਮੇਲ ਆਈ.ਡੀ dlsa.moga@punjab.gov.in  ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

अचीवर्ज़ ग्रुप ने मैनिफेस्टो किया रिलीज़

जालंधर (अरोड़ा) - अचीवर्ज़ ग्रुप द्वारा रिलीज़ किया गया मैनिफेस्टो-

वार्षिक सदस्यता -हम वार्षिक सदस्यता की नीति को 10+2 महीने से बढ़ाकर 9+3 महीने कर देंगे

सदस्यता स्थानांतरण नीति:-  60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्य अपनी सदस्यता किसी भी परिवार को हस्तांतरित कर सकेंगे। पोते-पोतियों (मातृ एवं माता-पिता), बेटा, बेटी, दामाद, बहू जैसे सदस्य।

सदस्यता समर्पण नीति: - गोल्डन हैंड-शेक पॉलिसी की राशि रुपये से बढ़ाई जाएगी। 1 लाख से रु. 2 लाख.

मल्टी-यूटिलिटी स्पोर्ट्स कार्ड:- हम प्रति माह 750 रुपये की दर से मल्टी-यूटिलिटी स्पोर्ट्स कार्ड प्रदान करेंगे

शाकाहारी रेस्तरां:- हमारे शाकाहारी सदस्यों और उनके परिवारों के लिए उन्नत स्वच्छ अलग रसोईघर वाला एक शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां शुरू किया जाएगा

खानपान एवं नई स्वच्छ रसोई:- हम सर्वोत्तम और नवीनीकृत खानपान सुविधा के साथ एक नई स्वच्छ रसोई प्रदान करेंगे, जो जेब के अनुकूल कीमतों पर जैविक और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला भोजन प्रदान करने में सक्षम होगी।

स्थान शुल्क:- जन्मदिन और वर्षगाँठ जैसे किसी भी पारिवारिक समारोह के लिए किटी हॉल बुकिंग पर कोई स्थान शुल्क नहीं

शराब की कीमतें:- शराब की कीमतें कम से कम 15-20% कम होंगी

सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक:- एक सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक इंस्टॉलेशन को कार्यान्वित करना, सदस्यों को आरामदायक और तकनीकी रूप से उन्नत वातावरण में चलने के लाभों का आनंद लेने के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान करना।

क्लब हाउस:- हम अपने युवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक नया क्लब हाउस शुरू करेंगे।

मतदान का अधिकार:-- यदि सदस्य मतदान के समय उपलब्ध नहीं है तो उस सदस्य की ओर से उसका जीवनसाथी पात्र होगा

बच्चों का क्षेत्र :-किड्स जोन रात 10:30 बजे तक खुला रहेगा ताकि बच्चों के साथ-साथ परिवार भी आनंद ले सके।

स्मोकिंग जोन:- बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्मोकिंग जोन को क्लब परिसर के किसी अन्य क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा

महिला सशक्तिकरण:- हम यह सुनिश्चित करेंगे कि विविध और अच्छा कामकाजी माहौल बनाने के लिए कम से कम 20% कर्मचारी महिलाएं होंगी।

सदस्यता कार्ड:- हम रुपये की क्रेडिट सीमा बनाएंगे। 5,000. जैसे-जैसे तकनीक बदल रही है हम एक वॉलेट कार्ड पेश करेंगे।

प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं:- क्लब समय के दौरान प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

 

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया ,उप गवर्नर1,2 संदीप कुमार व एन के महेंद्रू को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,उप गवर्नर 1,2 के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया,जिसमें मुख्य मेहमान नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया, गेस्ट ऑफ ऑनर उप गवर्नर 1संदीप कुमार, उप गवर्नर 2 एन के महेंद्रू थे । प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने मुख्य मेहमान व आए हुए क्लब सदस्यगण का स्वागत किया और आपने कार्यकाल के वर्ष  के  सर्विस प्रोजेक्टों पर प्रकाश डाला।समूह अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर के सन्मानित किया गया। मुख्य मेहमान वालिया साहब ने समर्पण क्लब की भरपूर प्रसंशा करते हुए कहा कि समर्पण क्लब ईंटरनेशनल लेवल पर प्रथम क्लब है जिसे 7स्टार का दर्जा दिया गया है।इस क्लब ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में इस वर्ष समाज सेवा के प्रोजेक्टों की झड़ी ही लगा दी।

हमने आपने डिस्ट्रिक्ट में सब से ज्यादा समर्पण क्लब से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नियुक्त किए हैं,अंत में सन्मानित करने के लिए समर्पण क्लब का आभार व्यक्त किया।उप गवर्नर संदीप कुमार व उप गवर्नर एन के महेंद्रू ने भी संबोधित किया। नवनियुक्त प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने मुख्य मेहमान व आए हुए अतिथियों, सदस्यगण का धन्यवाद किया।मंच का संचालन सचिव पी के गर्ग ने संभाला। मीटिंग के बाद निधी छाबड़ा द्बारा तंबोला गेम्स करवाए गए। समारोह पंजाबी भंगड़ा व डांस करते हुए भरपूर मनोरंजन व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । इस मौके पर अमनदीप वालिया,तमन्ना चुटानी, शमा महेंद्रू, सचिव पी के गर्ग जयदेव मल्होत्रा, जगन्नाथ सैनी,  केवल शर्मा रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, जिला कोहिनूर जीडी कुंद्रा, मनोहर लाल गुप्ता, गुलजारी लाल गुप्ता,अशोक बजाज, मनोज कुमार, विनोद कुमार कौल, विजय शर्मा,संजीव बजाज, गुलशन कपूर, गगनदीप छाबड़ा व परिवार सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए।

स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह द्वारा धर्मकोट के नये बस स्टैंड का उद्घाटन

कहा, 1 करोड़ से अधिक की लागत से बने बस स्टैंड से अब धर्मकोट निवासियों की परेशानी होगी बंद

मंत्री द्वारा धर्मकोट को जल्दी ही सुपर सेक्शन मशीन देने का किया ऐलान

ईमानदार और जन हितैषी सरकार के कारण धर्मकोट में अब तक 10.16 करोड़ के हो चुके हैं विकास कार्य- दविन्दरजीत सिंह लाडी ढोंस

मोगा (कमल) :- भारी बहुमत के साथ लोगों ने बनाई आम आदमी पार्टी के राज में, खजाने का मुँह विकास कामों के लिए हमेशा खुला रहेगा। आने वाले समय में जल्दी ही पूरे पंजाब को सीवरेजों की सफ़ाई के लिए 570 सुपर सेक्शन मशीनें दीं जाएंगी, इनमें से एक मशीन धर्मकोट को भेंट की जायेगी जिससे धर्मकोट निवासियों को सिवरेज की समस्या न आ सके। इस शक्तिशाली और आधुनिक तकनीक वाली मशीन के साथ धर्मकोट के इलावा कोट इस्से खान और फतेहगढ़ पंजतूर में सिवरेज की प्रभावशाली ढंग से सफ़ाई हो सकेगी।  यह प्रगटावा स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने धर्मकोट में किया। वह आज यहाँ धर्मकोट के लिए बनाऐ गए 1 करोड़ से अधिक की लागत वाले बस स्टैंड का उद्घाटन करने के लिये विशेष तौर पर पहुँचे थे। इस मौके पर उनके साथ हलका विधायक धर्मकोट स. दविन्दरजीत सिंह लाडी ढोंस, हलका विधायक मोगा डा अमनदीप कौर अरोड़ा, चेयरमैन ज़िला योजना बोर्ड मोगा स. हरमनजीत सिंह बराड़, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट दीपक अरोड़ा, एसडीएम चारु मिता, एसडीएम सरंगप्रीत सिंह औजला, समिति प्रधान गुरमीत मखीजा के इलावा अलग-अलग गाँवों से आए वर्कर और गाँव वासी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने धर्मकोट निवासियों को नये बस स्टैंड की बधाई देते हुये बताया कि इस नये बस स्टैंड से अब लोगों की परेशानी बंद हो जायेगी और लोग बिना किसी मुश्किल से बस स्टैंड में बस सेवाएं लेंगे। उन्होंने बताया कि आम तौर पर ऐसे विकास कार्य अन्य सरकारों द्वारा अपने कार्यकाल के आखिरी समय में किये जाते थे परंतु आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से जनसेवा शुरू कर दी थी जो कि निरंतर जारी है। पंजाब सरकार ने अब तक 40 हज़ार से अधिक नौकरियाँ उपलब्ध करवा दीं हैं, बिना किसी सिफारिश के आम घरों के योग्य बच्चों को नौकरियाँ मिल रही हैं। 650 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बन चुके हैं, इसके अतिरिक्त बहुत से मोहल्ला क्लिनिकों का उद्घाटन किया जायेगा। शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो सरकार की तरफ से 117 स्कूल आफ ऐमीनेस बनाऐ गए हैं।“ आप सरकार तुहाडे द्वार“ प्रोग्राम कारगर सिद्ध हो रहा है जिससे मौके पर ही लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में अब रंगीला पंजाब के रंग फिर से चमकने शुरू हो चुके हैं। इस मौके पर हलका विधायक धर्मकोट स. दविन्दरजीत सिंह लाडी ढोंस ने बताया कि नये बस स्टैंड का नींव पत्थर आज से पाँच साल पहले उस समय के वित्त मंत्री द्वारा रखा गया था परंतु अफ़सोस की बात है कि यह सिर्फ़ नींव पत्थर ही रहा। आम आदमी पार्टी की सांझ लोगों के साथ सिर्फ़ वोटों तक सीमित नहीं है, लोगों की बुनियादी सहूलतों की तरफ सरकार ख़ास ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी कारण आज लोगों को नया बस स्टैंड अर्पित किया गया है। पंजाब सरकार की पंजाब के प्रति सही सोच स्वरूप धर्मकोट हलके में 10 करोड़ 16 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। उन्होंने मंत्री जी का धर्मकोट के लिए सुपर सेक्शन मशीन देने के ऐलान के लिए धन्यवाद किया।  उन्होंने आगे कहा कि पहले धर्मकोट के लिए फायर ब्रिगेड माँगी गई थी। मंत्री ने अकेले 3 गाड़ीयाँ ही नहीं बल्कि स्टाफ भी उपलब्ध करवाया। धर्मकोट में फायर स्टेशन भी बन चुका है। कोट इस्से खान में 40 करोड़ रुपए की लागत वाला सिवरेज का प्रोजैक्ट जल्दी मुकम्मल कर लिया जायेगा। फतेहगढ़ पंजतूर में दो करोड़ की लागत के साथ इन्डोर और आउटडोर स्टेडियम जिसमें बैडमिंटन, वालीबाल, सिंथेटिक ट्रैक आता है, का भी नींव पत्थर रखा जा चुका है। विधायक समेत धर्मकोट निवासियों ने हलके विकास कामों के लिए पंजाब सरकार और स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह का मन से धन्यवाद किया। 

अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु के चरणों में जा बसे CASA सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर स्वर्गीय जोधराज गुप्ता

जालंधर  मार्च: आप सबको बड़े दुखत हृदय से बताया जा रहा है की कासा (CASA) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर स्वर्गीय जोधराज गुप्ता आज अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर स्वर्ग पधार गए है। वे सन 1997 से एक अध्यक्ष के रूप में विद्या प्रकाश एजुकेशनल ट्रस्ट, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर चला रहे थे । वे अच्छे इन्सान के साथ साथ, एक लोक सेवक भी थे। उनकी ये कमी कभी पूरी नहीं होगी। CASA के समूह मेंबर्स ने ऐसी पवित्र रूह को नमन कर श्रद्धांजलि दी, एवं भगवान आगे उनके परिवार को हिम्मत और हौसला देने की प्रार्थना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar