(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सामाजिक गतिविधयां

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु

जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के शहरवासियों को अपनी कीमती वोट भाजपा को देनी होगी--सुशील रिंकु

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया है।उन्होंने कहा कि चौतरफा विकास सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार पेश किए गए जिसमे पूरे भारत में जन धन,आधार और मोबाइल के उपयोग से आमूलचूल बदलाव करने वाले सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने एक राष्ट्रीय सहमति बनाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए संविधान संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश किया।इससे पहले कभी भारत के विकास के लिए काम करने में ‘टीम इंडिया’ का भाव नहीं देखा गया और अतीत की परिपाटी से हटते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने चौतरफा विकास हासिल करने के लिए सहयोगी और प्रतिस्पर्धी संघवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हमने केंद्र और राज्यों के बीच बड़े भाई जैसा संबंध देखा और सभी के लिए एक ही सांचे का इस्तेमाल वर्षों तक किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यों को और अधिक मजबूती और शक्ति देने के लिए नीति आयोग का गठन किया गया और इसके साथ साथ एनडीए सरकार ने शिक्षा तथा कौशल विकास को  बेमिसाल बढ़ावा देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और उसकी पहुंच बढ़ाने के लिए कई यूनीक उपाये किए गए।सुशील रिंकु ने कहा कि प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी कार्यक्रम के माध्यम से सभी शिक्षा ऋणों और छात्रवृत्तियों के प्रशासन और निगरानी के लिए एक पूर्ण रूप से आईटी आधारित वित्तीय सहायता प्राधिकरण की स्थापना की गई। इसके साथ अध्यापन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण मिशन शुरू किया गया।भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देने के लिए ग्लोबल इनीशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क की शुरुआत हुई।उन्होंने कहा कि कृषि को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए किसान हमेशा से हमारे देश का आधार रहे हैं और एनडीए सरकार इनोवेशन और कुछ ठोस उपायों के जरिए देश के इस आधार को मजबूत बनाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सिंचाई की सुविधाएं सुनिश्चित कर उपज को बढ़ाएगी। इस योजना का विजन यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक खेत को किसी ना किसी तरह के सुरक्षात्मक सिंचाई के साधन उपलब्ध हों। किसानों को सिंचाई के आधुनिक तरीकों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है ताकि पानी की ‘प्रत्येक बूंद के बदले अधिक पैदावार’ मिले।एनडीए सरकार के तहत भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साल था। सुशील रिंकु ने जालंधरवासियों से लोकतंत्र के महाकुंभ में बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने को सपने को पूरा करने के लिए आप सभी के कीमती वोट से ही भाजपा जालंधर में विजय पताका लहराएगी और सुशील रिंकु सचमुच में पूरे भारत की सबसे खूबसूरत स्मार्ट सिटी जालंधर शहर को बनायेगा।

ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान

ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर की नियुक्ति से शहर के व्यापारी वर्ग में भाजपा की स्थिति हुई और ज्यादा मजबूत -- केडी भंडारी

भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत में निभायेगा अहम भूमिका--विजय प्रभाकर

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर की नियुक्ती होने पर शहर के प्रसिद्ध व्यापारी व ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने सम्मानित किया है। केडी भंडारी ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि विजय प्रभाकर की पार्टी के प्रति लगन, मेहनत का नतीजा है कि उन्हें प्रदेश सैल में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि इससे शहर के व्यापारी वर्ग में भाजपा की स्थिति और ज्यादा मजबूत हो गई है और जिसका लाभ आने वाले समय में लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। विजय प्रभाकर ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद किया वही केडी भंडारी द्वारा दिए गए सम्मान का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि  वे पूरी तरह तन्मयता से पार्टी के प्रति कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमारा सैल हर वार्ड,हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार जालंधर में लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहरायेगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में इस बार भाजपा इतिहास रचेगी और सुशील रिंकु बड़े अंतर से जीत दर्ज करके मोदी सरकार को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर गुरप्रीत विक्की, राजेश मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, अनुज शारदा, पवन शर्मा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता

सभी एन जी ओ क्लबों के साथ हमसफर यूथ क्लब ने भी की शिरकत

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्ननर डी सी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने जिले के गैर सरकारी संगठनों और क्लबो को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने का न्योता दिया जहां जिला प्रशासनीय परिसर में एक विषेश बैठक के दौरान डीसी ने जिले के विभिन्न एन जी ओ और क्लबों के द्वारा लोगों के प्रतिनिधियों को अपने संगठनों के सदस्यों और संपर्क में आने वाले लोगों को 1 जून को मत अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा उन्होंने उपस्थित  प्रतिनिधियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोगों को इस लोकतंत्र प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आगे आने को कहा ताकि कोई भी वोट अधिकारी वोट का मतदान का प्रयोग करने में वंचित न रह सके डाक्टर हिमांशु डी सी ने कहा कि यह संस्थाएं जो कि समाज भलाई के लिए लोगों से जुड़ी हुई है वोटरों को चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वह मतदाताओं विशेष कर बुजुर्ग दिव्यांग और यूथ से जुड़े विशेष योग मतदाताओं को नैतिक तौर पर मतदान के लिए प्रोत्साहित करें ताकि लोकतंत्र के इस समय सबसे बड़े त्यौहार में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी वोटिंग की दर अधिक से अधिक सुनिश्चित की जाए इस दौरान डी सी ने इन संस्थाओं द्वारा समाज भलाई के लिए किया जा रहे कार्य की भी प्रशंसा की और उन्हें समाज कल्याण जन कल्याण जालंधर को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया उन्होंने कहा कि प्रशासन नियमित तौर पर एनजीओ और क्लबो के साथ इसी तरीके से बैठकर बैठक हमेशा लगातार करता रहेगा इस मौके इन एडीसी जनरल मेजर डॉक्टर अमित महाजन एसडीएम डॉ जय इंद्र सिंह जिला रेड क्रॉस सोसायटी सचिव इंद्रदेव सिंह मिन्हास जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह  हमसफर यूथ क्लब रोहित भाटिया लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट आखिरी उम्मीद जालंधर रोटरी क्लब जालंधर इनर व्हील क्लब जालंधर इनर व्हील क्लब जालंधर रॉयल फीड दा नेशन एनजीओ जालंधर ए टू जेड सोशल वेलफेयर क्लब एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन मानव सहयोग समिति श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्रस्ट लायंस क्लब अनमोल क्वात्रा एक जरिया एनजीओ सब तेरा तेरा अर्बन स्टेट श्री गुरु नानक मोदी खाना शहीदे आजम भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब वेलफेयर सोसाइटी टी वी इरेडिकेशन क्लब भारद्वाज ग्रामोदीयोग सेवा संस्थान दिशादीप एन जी ओ श्री जयशंकर ब्लड सेवा जालंधर क्लब एलिस क्लब हुमन केयर सोसाइटी यूथ ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन जालंधर वेलफेयर सोसाइटी सरबत की सेवा वेलफेयर सोसाइटी पहल एनजीओ श्री पंचवटी मंदिर गौशाला धर्मशाला इंटरनेशनल हुमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन लाला हरिचंद भल्ला टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी शास्त्री नगर वेलफेयर सोसाइटी सत्य जय सेवा ट्रस्ट जय ज्वाला जी वेलफेयर सोसाइटी शहीद उधम सिंह यूथ क्लब कंज्यूमर राइट्स प्रोटक्शन पंजाब डाक्टर बीआर अंबेडकर ब्लड संगठन जालंधर शहीद बाबा मती साहिब जी   जिला जालंधर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और क्लबों ने भाग लिया।

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी

गद्दारी के लिए टिकट, वफादारी के लिए निलंबन: विधायक चौधरी

चन्नी ने 2022 विधानसभा चुनाव में कई दलित नेताओं को टिकट देने से किया इनकार: विधायक चौधरी

जालंधर (अरोड़ा) :- कांग्रेस पार्टी द्वारा 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए निलंबित किए जाने के बाद, फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उनका परिवार दशकों से पार्टी के प्रति वफादारी का पर्याय रहा है और उनकी मां करमजीत कौर चौधरी ने भी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरह अपने मंगलसूत्र का बलिदान दिया, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके बलिदान का सम्मान करने के बजाय उन्हें अपमानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनकी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र देश के लिए क़ुर्बान हुआ है। विधायक चौधरी ने जोर देकर कहा कि देश सोनिया गांधी के बलिदान का सम्मान करता है लेकिन कांग्रेस नेतृत्व को नेहरू-गांधी परिवार के अलावा अन्य नेताओं के बलिदान का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मेरे पिता संतोख सिंह चौधरी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी के साथ चलते हुए अपनी जान दे दी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मेरी मां के बलिदान पर सहानुभूति जताने के बजाय उनका अपमान किया और कहा कि चौधरी साहब की मृत्यु वृद्धावस्था में हुई। कांग्रेस पार्टी कई नेताओं के खून से बनी हुई है जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि एक बलिदान को महत्व दिया जाए और दूसरों को नजरअंदाज कर दिया जाए।" उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने और चुनाव लड़ने वालों को टिकट देकर पुरस्कृत किया जाता है, जबकि दशकों से पार्टी के वफादार सिपाहियों को निलंबित कर दिया जाता है। पार्टी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए फिल्लौर विधायक ने पंजाब में टिकट वितरण में अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य में घोषित 8 लोकसभा टिकटों में सांसद गुरजीत सिंह औजला और डा. अमर सिंह के अलावा बाकी 6 टिकट ऐसे लोगों को गए हैं जो पहले कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और अगली सूची में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को हराने वाले नेता भी शामिल होंगे। दलित नेताओं के साथ कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के दलित चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 34 में से केवल 5  आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की और कई बड़े दलित नेताओं को टिकट से वंचित किया गया। विधायक चौधरी ने खास तौर पर महेंद्र सिंह केपी, मलकीत सिंह दाखा, अजय सिंह भट्टी, नत्थू राम, सत्कार कौर, रणजीत कौर भट्टी और तरसेम सिंह डीसी जैसे दलित नेताओं का जिक्र किया, जिन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके अलावा विधायक चौधरी ने चन्नी पर मुख्यमंत्री रहते हुए निजी शिक्षण संस्थानों के साथ मिलीभगत करने और अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति घोटाले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुद्दे को सुलझाने और आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के बजाय, चन्नी ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाकर मामले को रफा-दफा कर दिया और दलित छात्रों को धोखा दिया, जो अपनी उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति पर निर्भर थे।

चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी

जालंधर की महिलाओं का नारा है 'घर घर दे विच्च चल्ली गल्ल, चन्नी करदा गन्दी गल्ल' 

लोग चन्नी के बारे में चेतावनी देने वाले होर्डिंग्स लगाएंगे

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में लोगों द्वारा चेतावनी भरे होर्डिंग लगाने की खबर के संबंध में फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि चन्नी के पिछला दुष्कर्म फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं और लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह उन्हें परेशान करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर 'सावधान, यह चरणजीत सिंह चन्नी हैं' चेतावनी के साथ वायरल है। चन्नी के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस नेताओं की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए विधायक चौधरी ने टिप्पणी की कि चन्नी नैतिक रूप से भ्रष्ट व्यक्ति हैं और उन पर अशोभनीय कृत्यों का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एक पुरानी तस्वीर अब वायरल है और हर किसी के फोन में है। कांग्रेस नेता महिला मतदाताओं से ऐसे घृणित अतीत वाले व्यक्ति को वोट देने के लिए कैसे कह सकते हैं? स्वयं नेताओं के लिए भी 1 जून को उस आदतन अपराधी को वोट देना मुश्किल हो जाएगा। विधायक चौधरी ने कहा कि चन्नी के चुनाव आयोजक जहां 'जालंधर शहर में चन्नी लहर' का सपना देख रहे हैं, वहीं जालंधर की महिलाओं का नारा है 'घर घर दे विच्च चल्ली गल्ल, चन्नी करदा गन्दी गल्ल'।  चन्नी का असली चेहरा और चरित्र अब जालंधर हलके का हर व्यक्ति जानता है।

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 21.04.2024 को भगवान महावीर जयंती के दिन जालंधर में सभी मांस और अंडे की दुकानों/रेहडियों की ब्रिकी पर रोक लगाई है।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

दिल्ली (ब्यूरो) :- केंद्र सरकार ने पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे 30 अप्रैल, 2024 को दोपहर बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल त्रिपाठी नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। नौसेना स्टाफ के मौजूदा प्रमुख पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई, 1964 को हुआ था। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं। नौसेना में उनकी लगभग 39 वर्षों की लंबी और विशिष्ट सेवा रही है। उन्होंने नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के पोतों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी कार्य किया है। इनमें पश्चिमी बेड़े के परिचालन अधिकारी, नौसेना परिचालन के निदेशक, नेटवर्क केंद्रीय परिचालनों के प्रधान निदेशक और नई दिल्ली में नौसेना योजना के प्रधान निदेशक के पद शामिल हैं। रियर एडमिरल के रूप में उन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है। उन्होंने वाइस एडमिरल के पद पर एझिमाला स्थित प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट, नौसेना परिचालन महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। सैनिक स्कूल- रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी- खड़कवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, नेवल हायर कमांड- करंज और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज- अमेरिका स्थित नेवल कमांड कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा किया है।

जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया

लोगों को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'आई वोट फार श्योर' नारे से अभियान किया शुरू

'फस्ट टाईम वोटरो' को 1 जून से पोलिंग बूथों पर दिए जाएंगे प्रशंसा पत्र

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने युवाओं को मजबूत लोकतंत्र के लिए लोकसभा चुनाव-2024 में अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता दिया। आज संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में स्वीप गतिविधियों अधीन आयोजित राष्ट्रीय सैमीनार में युवाओं को संबोधित करते हुए डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 'हम सभी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सदस्य होने पर गर्व होना चाहिए, जो हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का अवसर देता है।' जिला चुनाव अधिकारी ने युवाओं, विशेषकर 18 से 19 वर्ष के लड़के-लड़कियों को वोटर जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बताया उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 70 फीसदी वोटिंग लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों तहत व्यापक योजना तैयार की गई है।

लोगों में वोटर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए छात्रों/युवाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि 1 जून 2024 को सभी पहली बार मतदाताओं को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगे। इस मौके पर उन्होंने नैतिकता से मतदान करने की शपथ लेने के साथ ही 'आई वोट फॉर श्योर' लिखकर हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की, जो जिले भर में चलाया जाएगा। इससे पहले यूनिवर्सिटी के चांसलर संत मनमोहन सिंह, संत बाबा भाग सिंह मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के सचिव हरदमन सिंह, वी.सी.डा. धर्मजीत सिंह, डीन एकेडमिक डा. विजय धीर और यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इससे पहले यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने लोकसभा चुनाव-2024 में नैतिक वोटिंग का संदेश देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की। इस अवसर पर आई.ए.एस. सुनील फोगट, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, ए.आर.ओ. पुनीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों व यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू

कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सांसद रिंकू  का कहना है कि भाजपा की जीत से ही जालंधर का विकास संभव हो पाएगा।  उन्होंने कहा कि विकास की प्रतिबद्धता भाजपा का एजेंडा है और वह खुद  जालंधर के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद रिंकू ने पंजाब मेंआम आदमी पार्टी  सरकार की नाकामियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जनता अब उन्हें नकार चुकी है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार व माफिया में पूरी तरह से लिप्त है। कांग्रेस ने 5 साल में जो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए उसे आम आदमी पार्टी की सरकार  ने एक साल में ही तोड़ दिया। सीएम भगवंत मान को घेरते हुए रिंकू ने कहा कि उन्होंने नशा कारोबार को खत्म करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज नशा कारोबार तेजी से फल-खूल रहा है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल  तथा कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने  भी सारे पंजाब को लंबे समय से दोनों हाथ से लूटा है। रिंकू ने कहा कि पंजाब जहां खेलों, खेती व गिद्दे भंगड़ा का माहौल हुआ करता था, वहीं अब नशे, आत्महत्याएं तथा पंजाब में सरेआम  हत्या करने का सभ्याचार पैदा हो गया है। उन्होंने कहा  कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल पंजाब के खजाने को लूटा है बल्कि दो साल के भीतर 70 हजार करोड़ रुपये का अभूतपूर्व कर्जा लेकर पंजाब को दिवालिया भी बना दिया है। बुनियादी ढांचे के विकास के नाम पर दिखाने को उसके पास कुछ भी नहीं है और प्रचार स्टंट और विज्ञापनों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में आप के चुनाव प्रचार में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए हैं। सांसद रिंकू ने कहा कि अब 2024 में भाजपा के रूप में  पंजाब में  एक आशा की किरण दिखाई दी है जो अभी से ही अंधेरों में ही अपना प्रकाश बिखेरती नजर आती है। उन्होंने कहा कि अब  वोट के रास्ते पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाए जाने का वक्त आ गया है।  पंजाब के विकास के लिए आज एक सकारात्मक माहौल है,  इसलिए राज्य के विकास में सब को आगे आकर भाजपा उम्मीदवारों की जीत में सहयोग देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सांसद रिंकू ने  विश्वास जताते हुए कहा कि 1 जून को राज्य भर के मतदाता ईमानदारी से पंजाब के विकास के लिए काम कर रही भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर जरूर पुरस्कृत करेंगें।

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਨੇ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟ ਦੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਇਸਤੇਮਾਲ ਦਾ ਭਰਿਆ ਜ਼ਜਬਾ

ਵੋਟ ਫੀਸਦੀ 70 ਤੋਂ ਪਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਨੇ ਭਰੋਸਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਦੀ ਪੋਲਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਲਈ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਵੀਪ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ਼)-ਕਮ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਵੀਪ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ੁਭੀ ਆਂਗਰਾ, ਸਹਾਇਕ ਸਵੀਪ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪ੍ਰੋ. ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਘਾਲੀ ਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥਾਂ ਉੱਪਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਪੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰ ਸ਼ਕਸ਼ਮ ਐਪ ਰਾਹੀਂ ਪਿੱਕ ਐਂਡ ਡਰਾਪ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਵੀ ਅਨੇਕਾਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਗਰਮੀ ਦੀ ਰੁੱਤ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥਾਂ ਉੱਪਰ ਠੰਡੇ ਮਿੱਠੇ ਜਲ ਦੀਆਂ ਛਬੀਲਾਂ, ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਪਾਣੀ, ਪਖਾਨੇ, ਵੀਲ੍ਹ ਚੇਅਰ, ਸ਼ਾਮਿਆਨੇ ਆਦਿ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਤਾਂ ਕਿ ਵੋਟ ਫੀਸਦੀ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਖੁਦ ਰਿਫਰੈਸ਼ਮੈਂਟ ਦੀ ਵੰਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਚੋਣਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵਾਰਤਾਲਾਪ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। ਪ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਗਜ਼ਲ, ਪੂਨਮ ਲੈਕਚਰਰ ਵੱਲੋਂ ਕਵਿਤਾ ਤੇ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੈਕਚਰਰ ਵੱਲੋਂ ਵੋਟਾਂ ਸਬੰਧੀ ਭਾਸ਼ਣ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਮੋਗਾ ਇੰਦਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਾਡੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਤੇ ਦਿੜ੍ਹਤਾ ਵਿੱਚ ਦਿਵਿਆਂਗਤਾ ਦੀ ਵਜੂਦਗੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਰੀਰਿਕ ਦਿਵਿਆਂਗਤਾ ਰਾਹ ਵਿੱਚ ਰੋੜ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਬਣ ਸਕਦੀ। ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਅਨੇਕਾਂ ਹੀ ਉਹਾਰਨਾਂ ਹਨ ਜਿਹਨਾਂ ਨਾਲ ਇਹ ਸਿੱਧ ਵੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਟੀਫ਼ਨ ਵਿਲੀਅਮ ਹਾਕਿੰਗ ਇੱਕ ਬਰਤਾਨਵੀ ਭੌਤਿਕ ਵਿਗਿਆਨੀ, ਬ੍ਰਹਿਮੰਡ ਵਿਗਿਆਨੀ ਅਤੇ ਲੇਖਕ ਸੀ। ਉਸਨੂੰ ਇੱਕ ਖ਼ਤਰਨਾਕ ਬਿਮਾਰੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਕੁਰਸੀ ਤੋਂ ਉੱਠ ਨਹੀਂ ਸਕਦਾ ਸੀ, ਹੱਥ ਪੈਰ ਨਹੀਂ ਹਿਲਾ ਸਕਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਬੋਲ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਪਰ ਉਹ ਦਿਮਾਗ਼ੀ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸਿਹਤਮੰਦ ਸੀ ਅਤੇ ਬੁਲੰਦ ਹੌਸਲੇ ਦੀ ਵਜ੍ਹਾ ਨਾਲ ਅਪਣਾ ਕੰਮ ਜਾਰੀ ਰੱਖ ਰੱਖਦਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਹਾਕਿੰਗ ਨੇ 17 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ ਭੌਤਿਕ ਵਿਗਿਆਨ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਬੀ.ਏ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ। ਉਸਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਸਧਾਰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਦਿਮਾਗ ਨਾਲੋਂ ਕਿਤੇ ਵੱਧ ਸਨ। ਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਫੀਸਦੀ 70 ਤੋਂ ਪਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇਣ ਦਾ  ਵਿਸ਼ਾਵਾਸ਼ ਦਿਵਾਇਆ। ਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਲਈ ਵੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾਸ੍ਰੋਤ ਬਣਨਗੇ। ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਾ ਭਾਸ਼ਣ ਸੁਣ ਕੇ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਹੋਏ। ਸਮੂਹ ਦਿਵਿਆਂਗਜਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਸਤਖਤ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਉਨ੍ਹਾਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਦਸਤਖਤ ਕਰਕੇ ਵੋਟ ਨੂੰ ਲਾਜ਼ਮੀ ਤੌਰ ਉੱਪਰ ਵਰਤਣ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਲਿਆ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਨੇ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਲੱਖਣ ਜ਼ਜਬਾ ਭਰਿਆ।  

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar