(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन की बारीकियां | पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट स्कूल, जालंधर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजिन |

एचएमवी ने आयोजित की फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क वर्कशॉप






हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभागों मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन तथा मल्टीमीडिया की ओर से फैक्टशाला इंडिया मीडिया लिटरेसी नेटवर्क वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप के रिसोर्स पर्सन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार हरियाणा के कम्युनिकेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी विभाग के चेयरमैन प्रो. उमेश आर्य थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत किया तथा कहा कि इनफार्मेशन की गति को नियंत्रित करना कठिन है, ऐसे समय में इस समस्या को मीडिया एंड इनफार्मेशन लिटरेसी के माध्यम से कम किया जा सकता है। इस वर्कशॉप के माध्यम से लोगों में इनफार्मेशन लिटरेसी प्रतिस्पर्धा को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को मीडिया शिक्षित बनाने के क्षेत्र में ठोस कदम उठाये जाने की जरूरत है ताकि इनफार्मेशन एंड मीडिया संदेशों के समुद्र में आसानी से पार उतरा जा सके। मास कम्युनिकेशन विभाग की हेड श्रीमती रमा शर्मा ने प्रो. आर्य का स्वागत किया तथा उनका परिचय दिया। उन्होंने वर्कशॉप का संक्षिप्त परिचय भी दिया।
प्रो. उमेश आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता की महत्ता बढ़ रही है लेकिन सही समाचार कैसे प्राप्त करे यह प्रश्न वही का वही है। पहले लिटरेसी को आईटी लिटरेसी ही माना जाता था पर इसमें मीडिया लिटरेसी भी शामिल होनी चाहिए। आज के समय में हर कोई जर्नलिस्ट है इसलिए फेक न्यूज़ से लडऩे की जिम्मेदारी भी हरेक की होनी चाहिए। फेक न्यूज़ को लोगों में भ्रान्ति पैदा करने के लिए बनाया जाता है। प्रो. आर्य ने कहा कि मीडिया लिटरेसी का अर्थ है फैक्ट तथा फिक्शन में अंतर को समझना। जब भी कोई सन्देश मिले तो 5 प्रश्न जरूर पूछे- इस सन्देश को किसने बनाया, इस सन्देश को क्यों बनाया गया, इस सन्देश का टारगेट कौन है, इसमें क्या जानकारी है एवं क्या नहीं है तथा इस सन्देश का रीडर पर क्या प्रभाव रहेगा। उन्होंने अपना सेशन काफी इंटरैक्टिव रखा तथा ऑनलाइन माध्यम से फीडबैक लेते रहे।
एक शिक्षण संसथान होने के नाते, मास कम्युनिकेशन तथा मल्टीमीडिया विभागों ने छात्राओं, फैकल्टी तथा प्रोफेशनल्स को इनफार्मेशन के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया। इस वर्कशॉप में  फेसबुक लाइव के माध्यम से 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वर्कशॉप मॉडरेटर तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ.अंजना भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने मल्टीमीडिया विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा तथा टेक्निकल टीम सदस्यों विधु वोहरा तथा ऋषभ धीर का भी धन्यवाद किया।


 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar