(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सरकारी कर्मचारियों ने वेतन काटने के नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई






वित्त मंत्री का जालंधर आगमन पर किया जाएगा गुप्त एक्शन - सुखजीत सिंह 


जालंधर: ज्वाइंट एक्शन कमेटी जालंधर, सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब, पी. एस. एम. एस. यू पंजाब, पेंशनर एसोसिएशन जालंधर ने इकट्ठे होकर सरकार के नादर शाही हुकुम की कापियां डीसी दफ्तर के समक्ष जलाई और पंजाब सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान सुखजीत सिंह तथा महासचिव तेजिंदर सिंह ने एक सांझे बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार कर्मचारियों को तंग करने के लिए जो नीतियां लाई जा रही हैं उस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। वित्त मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से कर्मचारियों के वेतन को लेट करना, हड़ताल के दौरान तनख्वाह काटना, पे कमिशन की रिपोर्ट में 6 महीने का बढ़ावा करना तथा डीसीआरजी का नोटिफिकेशन जारी ना करना। इन कारणों के लिए मुलाज़िमों में सरकार प्रति भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा हमें हड़ताल करने का शौंक नहीं है ,अगर पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को समय पर लागु कर दे तो कर्मचारियों को हड़ताल करने की जरूरत न पड़े। नेताओं ने अपील की प्रदेश सरकार मुलाज़िम मारू नीतियों की बजाए मुलाजिमों के पक्ष की नीतियां लागू करें तांकि मुलाज़िम अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। 
प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री पंजाब की जालंधर आने पर एक गुप्त एक्शन करके उनका स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर संजीव सिंह खालसा, गुरसेवक सिंह, राजिंदर कुमार, पवन कुमार, प्यारा सिंह पेंशनर एसोसिएशन से, विकास भारद्वाज, अमनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह कोहली, लखबीर सिंह खैरा, कृपाल सिंह, प्रेम मेहता, महेश नारंग, रविंद्र कुमार, जसविंदर कुमार, गुरबचन सिंह, बलमीत सिंह, हरभजन सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरप्रीत संधू, हरप्रीत सिंह, बलजीत कुमार समेत बड़ी गिनती में कर्मचारी हाजिर थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar