(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

के.एम.वी. के इंगलिश सोसायटी के नए इंगलिश लिटरेचर बोर्ड का उदघाटन






जालन्धर (JJS):- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) की इंगलिश लिटरेचर सोसायटी के द्वारा इंगलिश लिटरेचर बोर्ड का उदघाटन किया गया। इस बोर्ड का थीम पुर्नजागरण काव्य था और यह बोर्ड बी.ए. आर्नस इंगलिश समैस्टर पहले की छात्राओं द्वारा तैयार किया गया। इस बोर्ड का उदघाटन प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को बधाई दी और सूचना को इतने अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास शिक्षा को ना सिर्फ और रोचक बनाते हैं साथ ही यह क्लास में पढऩे से ज्यादा कारगर साबित होते हैं। यह प्रयास ना सिर्फ छात्राओं के साहित्य के ज्ञान को बढ़ाएगा साथ ही यह उनके आने वाले समैस्टर की परीक्षाओं में भी उनकी सहायता करेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि यह बोर्ड अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट दोनों क्लास की छात्राओं के लिए सहायक होगा। छात्राओं के इस उत्साहपूर्वक प्रयास की हर किसी ने प्रशंसा की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar