(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हिमाचल परिवार संघ की ओर से विशाल जलसे का आयोजन | ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया |

द नॉलेज रिव्यू ने एचएमवी को साइकोलॉजी एवं कॉमर्स में राष्ट्रीय स्तर पर किया सर्वोत्तम घोषित






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की इनोवेटिव व प्रगतिशील सोच के चलते हंसराज महिला महाविद्यालय बुलंदियों की नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए एचएमवी ने ए· नई उपलब्धि हासिल की है। एचएमवी के पीजी विभाग कॉमर्स एवं मैनेजमेंट को द नॉलेज रिव्यू मैगज़ीन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विभाग घोषित किया गया है। इसी के साथ कॉलेज के पीजी विभाग साइकोलॉजी  ने भी राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इस उपलब्धि पर पूरी फैकेल्टी ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि एचएमवी ने स्वयं को शिक्षा के ए· ऐसे मकाबूत गढ़ के रूप में स्थापित किया है। जिसका मुकाबला करना मुश्किल है। आधुनिक मार्किट की जरूरतों केअनुसार यहां विभिन्न कोर्स करवाए जा रहे हैं। कॉलेज ने अवश्य ही इस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा किया है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर व पीजी साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर पीजी कॉमर्स विभाग की अध्यक्षा मीनू कोहली, प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया को बधाई दी। उन्होंने ·हा कि अपने मार्गदर्श· डीएवीसीएमसी के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व में कार्य करके हम गौरवान्वित अनुभव करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने डायरेक्टर हॉयर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) शिव रमन गौड़ तथा उपप्रधान डीएवीसीएमसी व लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएवीसीएमसी के सचिव अजय कुमार गोस्वामी, डॉ. पवन गुप्ता, एस.पी. सहदेव, डॉ. सुषमा चावला, डॉ. सुधीर शर्मा, अतुल मॉयर व सुरजीत लाल भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar