(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

डीएवी कॉलेज जालंधर में बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयन्ती मनाई






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के दिशा निर्देश अनुसार डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर की एन.एस.एस. इकाई और रेड रिबन क्लब की ओर से बाबा साहिब अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित सदस्य पुस्तकालय के अंबेडकर अध्ययन केन्द्र में एकत्रित हुए, जहां उनके जीवन और दर्शन से सम्बन्धित संवाद हुआ। समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने बाबा साहब के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए उन्हें एक महान् विद्वान्, समाज सुधारक और शिक्षा शास्त्री बताते हुए उनके द्वारा बताए गए योगदान को आधुनिक पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद बताया। कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने एन.एस.एस. और रेड रिबन क्लब के इस प्रशंसनीय प्रयास के लिए उनकी प्रशंसा की। डॉ गुरजीत कौर ने उपस्थित अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पुस्तकालय अधीक्षक प्रो.नवीन सैनी, मैडम श्वेता, अरुण पाराशर, नरेंद्र पाल, राहुल ,शबनम अविनाश आदि उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar