(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सांसद रिंकू की रणनीति से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी चारों खाने चित, कई कांग्रेस व आप कार्यकर्त्ता हुए भाजपा में शामिल






विधान सभा क्षेत्र आदमपुर में हुआ बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन

जालंधर (अरोड़ा) :- विधान सभा क्षेत्र आदमपुर में भाजपा देहाती जिला प्रधान रणजीत पवार द्व्रारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी व सांसद सुशील रिंकू ने चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कई कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस वसा आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा की लोकहितैषी नीतियों व सुशील रिंकू की कार्यशैली को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर सांसद रिंकू ने कहा कि इस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि जीत-हार तो बूथों पर तय होता है। इसलिए बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए प्रेरित करें। हर वर्ग के मतदाताओं को मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं व मोदी जी की गारंटी के बारे में बताएं। रिंकू ने कहा कि  मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को मिला है। उन लाभार्थियों के परिवारों से मिलें और भाजपा के नीति सिद्धांतों से अवगत कराएं।  उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का कई और भी टिप्स दिए। इस मोके जनरल सेक्ट्ररी संदीप वर्मा व मंडल प्रधान राज कुमार ने भाजपा परिवार में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में राजेश बाघा, रमन पब्बी, मंजीत बाली, परषोतम गोगी, अरुण शर्मा, सहित सभी बूथों के प्रधान व पार्टी कार्यकर्त्ता काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ का माहौल है। आए दिन सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल रहे हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar