(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

लायंस क्लब जालंधर बना कन्यादान में भागीदार






जालंधर/अरोड़ा - लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में सेवा प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी में काम आने वाला सामान राशन, पंखा, बर्तन, रजांईयां व कपड़े भेंट किए। इस प्रोजेक्ट में लांयन आर एस आनंद, रवि मलिक, के के बंसल व सुधीर कपूर ने सहयोग किया। प्रधान चोपड़ा ने बताया कि सभी लांयस सदस्यों के सहयोग के साथ हमारे क्लब ने सैंकड़ों लड़कियों को शादी के लिए सामान व राशन एंव जरूरतमंद छात्रों को वजीफे, कई वर्षों से देते आ रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। दीन दुखियों की मदद करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पी आर ओ खुशपाल सिंह, रिटायर ऐसीपी बीआईएस काहलों, पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर एस आनंद, संजीव मड़िया, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद, मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी ,सीनियर लांयन सदस्य एम एल गुप्ता, के के बंसल, सुधीर कपूर, जनक राज, ऐ के बहल ,सुरेंद्र सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, ईंजी गुरदीप सिंह, मनजिंदर सिंह व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar