(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डीएवी कॉलेज जालंधर में सुलेख एवं सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- महर्षि दयानंद जी की 200वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में डी.ए.वी. महाविद्यालय जालंधर के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग द्वारा सुलेख लेखन तथा सूक्ति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सेठ कुंदन लाल अग्रवाल उपस्थित हुए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार व विभागाध्यक्षा प्रो. ऋतु तलवाड़ ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और संस्कृत-विभाग की इस आयोजन के‌ लिए प्रशंसा की। मुख्यातिथि सेठ कुंदन लाल अग्रवाल ने छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन तथा शिक्षा-दर्शन पर चर्चा की और उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। सेठ कुंदन लाल अग्रवाल ने महाविद्यालय को दान राशि देकर अपनी उदारता का परिचय दिया।

सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में 25 छात्रों तथा सुलेख लेखन प्रतियोगिता में 26 छात्रों ने भाग लिया। लेखन-कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्यातिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सुलेख लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान (बी.एस.सी.तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान धन्वी शारदा (बी.कॉम तृतीय वर्ष) और तृतीय स्थान रजत (बी.कॉम एफ.एस. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। सान्त्वना पुरस्कार समरप्रीत (बी.कॉम तृतीय वर्ष) को प्रदान किया गया। इसी प्रकार सूक्ति लेखन प्रतियोगिता में धन्वी शारदा ने प्रथम, अंशिका (बी.एस.सी. इकोनॉमिक्स) तथा काजल( बी.एस.सी. इकोनॉमिक्स तृतीय वर्ष) ने द्वितीय, प्रगति श्रीवास्तव (एम.ए. हिंदी) तथा सुनेहा (बी.एस.सी. इकोनॉमिक्स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रजत एवं अंशुल ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रो. अनु गुप्ता (भोजन-विज्ञान विभाग), हिंदी विभागाध्यक्षा प्रो. संदीपना शर्मा तथा डॉ. बलवेन्द्र सिंह (हिंदी विभाग) ने निभाई। मंच का संचालन कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विवेक शर्मा ने किया। उन्होनें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग से प्रो. अरुणा, प्रो. मोनिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar