(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की एनएसएस यूनिट, रेड रिबन क्लब और महिला सशक्तिकरण एवं शिकायत सेल के संयुक्त प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विचार चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. विनय कपूर मेहरा, डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने इस विशेष दिन के महत्त्व पर अपने विचार साझा करते हुए प्रो. कपूर का स्वागत किया। प्रो. कपूर ने महिलाओं के संदर्भ में सामाजिक संदर्भों के हवाले से चर्चा की। एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह ने गुरबाणी के संदर्भों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। 'महिला सशक्तिकरण एवं शिकायत प्रकोष्ठ' की प्रभारी डॉ. दीपाली हांडा ने इस कार्यक्रम को एक सफल कार्यक्रम बताते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गुरजीत कौर, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. गगन मदान के अलावा कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar