(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

गुलाल लगा कर डिप्स में बच्चों ने दोस्तों को होली की शुभकामनाएं






इको फ्रेंडली होली मनाने का दिया संदेश

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्स चेन के सभी शिक्षण संस्थानों में बड़ी ही धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया गया। बच्चों ने गुलाल उड़ा कर रंग लगा कर अपने टीचर्स और दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने होली के गीतो पर नृत्य कर त्योहार को ओर भी यादगार बना दिया। बच्चों ने प्रिंसिपल्स और टीचर्स को गुलाल का तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं दी और उनका आर्शीवाद लिया। अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली की मस्ती करते हुए सभी ने गुझिया, जलेबी व अन्य मिठाईयों का मजा लिया।

बच्चो को होली के इतिहास से अवगत करवाते हुए टीचर्स ने बच्चों को हिरण्यकश्प और प्रह्लाद की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इस दिन हमें सब बुरी बातें और यादों को भूला कर नई शुरूआत करनी चाहिए। इस दिन हमें हर किसी से प्यार से मिलना चाहिए। प्रिंसिपल ने बच्चों को रंगों से त्वचा और आंखों का बचाव करने के लिए जागरूक करते हुए आर्गेनिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने शरीर और चेहरे पर अच्छी तरह से तेल या क्रीम लोशन लगा ले ताकि रंग अपकी त्वचा पर न रह जाए। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविदंर सिंह ने सभी को होली के इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चो को सुरक्षित तरीके से होली खेलने की बात कही। बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलनी चाहिए और पानी का प्रयोग न कर पानी बचाने का संदेश दिया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने रंगों को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। होली पर हर रंग का अपना महत्व होता है इसलिए हमें इन रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए और रिश्तों में मधुरता लानी चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar