(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सांसद सुशील रिंकू ने महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर में आयोजित समारोहों में की शिरकत






भक्तों से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने व उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील

जालंधर (मक्कड़) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर में आयोजित समारोहों में की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने फ्लोर स्थित गोपाल गोदाम और नूर महल के सत्यनारायण मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव में भाग लिया और शिवालय में माथा टेका।

सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आज इस महापर्व पर सभी भक्तों को प्रण लेने की जरूरत है कि वे भगवान भोलेनाथ के दर्शाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुखद बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें काम, क्रोध, मोह लोभ, व अहंकार के विकारों को छोड़कर मानवता के रास्ते पर चलना चाहिए यही भगवान शिव जी का असली उपदेश है।

उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई दी। सांसद ने कहा कि आज जिस तरह से भोलेनाथ के भक्तों ने जगह-जगह लंगर लगाकर व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करके अपने भक्ति भाव का परिचय दिया है, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। सांसद ने आदमपुर, फिल्लौर, नकोदर शाहकोट व जालंधर शहर समेत विभिन्न इलाकों में आयोजित धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar