(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन ने मनाया ग्रैंड अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस






जालंधर (अजय छाबड़ा ) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने पंजाब की प्रसिद्ध महिलायों के साथ मिलकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। इस समारोह का आयोजन सेंट सोल्जर ग्रुप के मैनेजमेंट कॉलेज, कपूरथला रोड ब्रांच के ऑडिटोरियम में किया गया ज्योति प्रजलित कर किया गया। जिसका नेतृत्व ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं समूह स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया।

इस मौके ग्रुप की तरफ से नेशनल, इंटरनेशनल अवार्ड एचीवर्स एवं सोशल वर्कर्स को आमंत्रित किया गया। जिसमें एचीवर्स डॉ. गुरमीत कौर पंजाब प्रसिद्ध प्रसूतिशास्री, मिस. प्रतिष्ठा जैन (श्रेष्ठ रेडियो स्पॉट अवार्ड विनर 2024), मिस. दीपिका सूद (प्रेजिडेंट सक्षम पंजाब),मीना के पवार (वर्ल्ड चैंपियनशिप), मिस. हरविंदर कौर (प्रेसिंडेंट पहल एन. जी. ओ), मान्या रल्हन ( अन्तराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर) , मिस. पूनम (एनाउंसर आल इंडिया रेडियो), जज सोनाली कॉल (पूर्व छात्र सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स), मदर केयर से मैडम तिलवारी के साथ साथ सभी लेडीज स्टाफ को ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा सन्मानित किया गया।

सभी मुख्यातिथियों ने छात्रों को जिंदगी में सही जीवन को जीने के तरीके बताये। इसी के साथ साथ कॉलेज विद्यार्थियों ने नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए नाटक, डांस एवं टीचर्स ने मॉडलिंग प्रस्तुत की। कॉलेज ने ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा को सम्मान चिन्ह दे कर सन्मानित किया। इसी उपलक्ष पर चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की एक नारी किसी भी समय कही भी कोई भी स्तिथि का सामना बहादुरी से कर सकती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar