(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. की राष्ट्र स्तरीय कैंपों में शानदार प्रदर्शन करने वाली एन.सी.सी. कैडेट्स हुई सम्मानित






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की एन.सी.सी. कैडेट्स समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों एवं कैंपों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार विद्यालय  का गौरव बढ़ाती आ रही है. इस ही श्रृंखला में विभिन्न राष्ट्रीय कैंपों में आत्मविश्वास एवं लगन-मेहनत के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परचम ऊंचा फहराने वाली कैडेट्स को प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मान हासिल करने वाली इन कैडेट्स में से सीनियर अंडर ऑफिसर श्वेता राणा का नाम शुमार है जिसने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 में  शामिल होते हुए पंजाब, हिमाचल, हरियाणा एवं चंडीगढ़ डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व भी किया.  इसके साथ ही सीनियर अंडर ऑफिसर वीनाक्षी चौधरी  ओ.टी.ए., चेन्नई में ट्रेनिंग के लिए जालंधर ग्रुप में से इकलौती कैडेट्स रही. इसके अलावा जालंधर ग्रुप की सर्वोत्तम कैडेट होने के साथ-साथ वह तिरुवनंपुरम में इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूंटिंग चैंपियनशिप के लिए भी चयनित हुई. इसके अलावा अंडर ऑफिसर अमरजीत कौर 2 पी.बी.(जी) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर की इकलौती कैडेट रही जिसको  राष्ट्र स्तरीय ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप, दिल्ली के लिए चयनित किया गया तथा इस कैडेट ने जालंधर में आयोजित हुई गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लिया.  इन सबके साथ ही कैडेट रूहानी शर्मा, आरती, प्रीति, अनामिका, भानु तथा कशिश ने भी जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई ज़िला स्तरीय रिपब्लिक डे परेड में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ सभी का दिल जीता. मैडम प्रिंसिपल ने इन सभी कैडेट्स को उनकी उपलब्धियां के लिए मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. करनल मनिंदर सिंह सचदेवा, कमांडिंग अफसर, 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन, जलंधर ने भी इन सभी कैडेट्स को ट्रॉफीज़ तथा नगद इनाम देकर सम्मानित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar