(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

के.एम.वी. की छात्राओं ने पार्टी मेकअप के टिप्स सीखे






एक दिवसीय सेमिनार में छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी द्वारा पार्टी मेकअप विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रिया मेकओवर, जालंधर से मेकअप विशेषज्ञ प्रिया अरोड़ा ने इस सेमिनार में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। वर्कशॉप में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की लगभग 50 छात्राओं को संबोधित करते हुए मैडम  प्रिया ने विभिन्न प्रकार के मेकअप की व्याख्या करने के साथ ही उसकी परिभाषा दी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी मेकअप के बारे में बात करते हुए अलग-अलग तरह की त्वचा के हिसाब से उपयुक्त मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के महत्व के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को मेकअप की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए एक प्रदर्शन भी साझा किया। सेमिनार के अंत में मैडम प्रिया ने छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी बहुत ही सरल तरीके से दिए। विद्यालय प्राचार्या  प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं को विषय का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में कारगर साबित होते हैं। साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए कॉस्मेटोलॉजी विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar