(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

बी बी के डी ए वी काॅलेज फार विमेन के प्रांगण में महात्मा हंसराज जी के जन्मोत्सव को समर्पित विशेष वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन | पटेल अस्पताल के डॉ. अतुल राय शर्मा और उनकी टीम ने 25 वर्षीय पुरुष के घुटने से 1.5 किलो के ट्यूमर का किआ सफल ऑपरेशन | सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने सीखी सोशल मीडिया डिजाइन की खूबियां | एचएमवी की एमएससी गणित की छात्रा ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन |

एच.एम.वी. की छात्राओं ने किया मशीनैक्स-2024 का दौरा






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग मल्टीमीडिया के मल्टीमीडिया क्लब की ओर से मशीनैक्स-2024 के दौरे का आयोजन किया गया। इस दौरे में बी.डिजाइन मल्टीमीडिया बी.वोकेशनल एवं एम. वोकेशनल (वेब टेक्नालिजी एवं मल्टीमीडिया) की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरे से छात्राओं ने थ्री-डी प्रिंटिंग व उससे जुड़ी तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। मार्डन मैनुफैक्चर्स, अंबाला से डॉ. चरनजीत सिंह ने छात्राओं को थ्री-डी प्रिंटिग की जानकारी दी। उन्होने छात्राओं से विचार चर्चा करते हुए कटिंग-एज तकनीक की जानकारी दी। छात्राओं ने इस दौरे के दौरान बी प्रिंटस के साथ भी समय व्यतीत किया जहां उन्होंने लेकार प्रिंटिंग के माध्यम से पैन, बुक कवर तथा मैटल पर प्रिंटिंग की जानकारी हासिल की। इस प्रैक्टिकल सैशन से छात्राओं को इंडस्ट्री वर्किंग का ज्ञान प्राप्त हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के अनुभव छात्राओं के प्रशिक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं। विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा ने छात्राओं के साथ दौरा किया। उनके साथ सोनाली, सृष्टि व केवल कृष्ण भी थे। छात्राओं ने इस अवसर के लिए कालेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उनकी समझ व अनुभव में वृद्धि होगी जो कि भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar