(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

डीएवी कॉलेज, जालन्धर के‌ छात्र ने‌ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की






जालंधर (अरोड़ा) :- स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, डीएवी कॉलेज, जालन्धर के छात्र केशव‌ कुमार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से दिसम्बर-2023 में आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा को उत्तीर्ण करके उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान्‌ स्थापित किया। उच्च शिक्षा में अध्यापन‌ के‌ इच्छुक छात्रों के लिए अनिवार्य अर्हता 'राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा' को उत्तीर्ण करने‌ पर‌ प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने केशव‌ कुमार को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी। केशव‌ कुमार ने अपनी सफलता के‌ लिए कड़ी मेहनत के‌ साथ-साथ माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को जहां सहायक बताया, वहीं एम.ए.संस्कृत के दौरान पढाए गए‌ पाठ्यक्रम को भी उपयोगी बताया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने‌ संस्कृत के अध्ययन को भारतीय  संस्कृति को जानने, भारतीय भाषाओं पर अपना आधिपत्य स्थापित करने और वेद में निहित शोध के विषयों को उजागर करने के लिए अनिवार्य बताया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग के‌ अध्यक्ष प्रो. ऋतु तलवाड़, प्राध्यापक गण प्रो. विवेक शर्मा, प्रो अरुणा और प्रो. मोनिका भी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar