(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर की छात्रा चार्वी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम






ओलंपियाड में दो गोल्ड़ ओर एक सिल्वर पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा ने ओलंपियाड में भाग लेते हुए थ्री स्टार पदक जीतकर ग्रुप के साथ-साथ अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ने बताया कि एल.के.जी कक्षा की छात्रा चार्वी कपूर पुत्री अरविंद कपूर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करवाए गए आनलाइन साइंस और इंग्लिश मुकाबले में पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता है और गणित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया किया है। स्कूल डायरेक्टर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 25 देशों के छात्रों ने भाग लिया था और हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे स्कूल की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और शिक्षकों को देते हुए छात्रा चार्वी कपूर को सम्मनित किया ओर उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इसी मौके पर ग्रुप के चेयरमैन एवं वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में छात्रा को बधाई देते हुए समूह छात्रों को चार्वी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar