(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक द्वारा ई.वी.एम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक कॉलेज में ई.वी.एम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति श्री जतिंदर सिंह (नोडल प्रभारी) थे। उन्होंने छात्रों को ई.वी.एम वोटिंग मशीन के बारे में जागरूक किया कि एक बटन दबाने के बाद यह कैसे काम करती है, और  इसकी कंट्रोल यूनिट एक छोटी सी आवाज (बीप)  के बाद हमारे वोट को कैसे गिनने का काम करती है। इस कार्यक्रम में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट के विभिन्न विभागों जैसे 'कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग', डी.एम.एल.टी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपनी सीखने की क्षमता के साथ भाग लिया।

प्रिंसिपल ई.आर. हरजीत सिंह ने वरुण भट्टी (जे.ई और सहायक नोडल अधिकारी, शिव शक्ति कपूर और परमिंदर सिंह और नोडल अधिकारी) सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया, और कहा कि हमें इन जागरूकता कार्यक्रमों से सीख लेनी चाहिए, और मतदान के अधिकार को इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि हमारे एक फैसले से देश का भविष्य है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar