(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर में श्री राम मन्दिर के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को समर्पित विशेष व्याख्यान का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर में श्री राम मन्दिर के ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को समर्पित विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में पदम् श्री डाॅ. हर महेन्द्र सिंह बेदी, कुलाधिपति, केन्द्रीय वि.वि. धर्मशाला, हि.प्र. तथा डाॅ. रजनीश अरोड़ा, मैनेजिंग डायरैक्टर, अमृतसर ग्रुप ऑफ काॅलेज़िज़ एवं पूर्व कुलपति पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम काआरम्भ अतिथियों को वातावरण के संरक्षक नन्हें पौधे देने से हुआ। इसके पश्चात् डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने अपने सम्बोधन में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए कहा कि श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक महोत्सव होने के साथ साथ एक सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है।श्री राम कथा प्रत्येक मानस मन को आंदोलित करती है। श्री राम केवल नाम ही नहीं अपितु जन-जन के कंठहार हैं। उनके आचरण पर चल कर हम अपने जीवन को सफल कर सकते हैं। मुख्य वक्ता पद्मश्री हर महेन्द्र सिंह बेदी ने पंजाब के भक्ति साहित्य में राम महिमा का चित्रणश् विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम भारतीय संस्कृति के कर्णा धार हैं। वह ऐसी दिव्य दृष्टि हैं जिन के माध्यम से व्यक्ति से समाज, समाज से राष्ट्र एवं राष्ट्र से विश्व का निर्माण होता है। भारत के सांस्कृतिक, दार्शनिक एवं इतिहास का केन्द्र बिन्दु श्री राम हैं। श्री राम की महिमा का विलक्षण ग्रन्थ’ श्री गुरु ग्रन्थ साहिबजी’ हैं।पंजाब प्रान्त के 100 से अधिक कवियों द्वारा श्री राम की महिमा पर 500 से अधिक ग्रन्थों की रचना की गई।श्री राम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा हमारे सम्मान का भी विषय है। यह मात्र श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा नहीं अपितु भारत की प्राण प्रतिष्ठा है। मुख्य अतिथि रजनीश अरोड़ा  ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें श्री राम के आचरण को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। संसार के लिए वह सब से उत्तम मार्ग दर्शक है। श्री राम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है। यह ऐतिहासिक महोत्सव पूरे देश के आर्थिक स्तर को भी विश्व की दौड़ में अग्रणी लेकर आएगा। सुदर्शन कपूर  ने अपने वक्तव्य में प्राचार्या को श्री राम जन्म मन्दिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए इस महोत्सव को समर्पित विशेष व्याख्यान की सराहना की। आपने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम प्रत्येक मानव के हृद्य में निवास करते हैं और उनके द्वारा स्थापित मर्यादा ने हम सभी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर, श्री राम के जीवन को चित्रित करते हुए,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई।कार्यक्रम के अंत में, छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा संगीत विभाग द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किया गया। इस समारोह में विपिन भसीन (सदस्य, स्थानीय प्रबन्धकत्र्री समिति), आर्य समाज से जवाहर लाल मेहरा, अतुल मेहरा, अनिल विनायक, प्रिंसिपल पल्लवी सेठी सहित काॅलेज के टीचिंग तथा नान टीचिंग विभाग के सदस्य तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar