(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डीएवी कॉलेज जालन्धर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी कॉलेज जालन्धर की एन.एस.एस. इकाई और रैड रिबन क्लब की ओर से  स्वामी विवेकानन्द के जीवन और दर्शन के अनुसार  वर्तमान युवा पीढ़ी के चिन्तन को जोड़ने और ढालने के लिए एक बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ,जिसमें

उनके जीवन के विविध प्रेरणादायक प्रसंगों की चर्चा हुई । कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विवेक शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से वर्तमान युवा पीढ़ी कैसे अपना दृष्टिकोण और चिन्तन बदल सकती है, इस पर प्रकाश डालते हुए भारतीय दर्शन को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में उनके योगदान को सराहनीय और अनुकरणीय बताया। प्रो. साहिल ने इस दिवस के महत्त्व की चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों को अपने समय का सदुपयोग करने और चिन्तन को सकारात्मक दिशा में करने पर बल दिया।

स्वयंसेवक देव सेठी के द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन के प्रेरणादायक बिन्दुओं की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चर्चा की गई । 'उठो,जागो, अपनी शक्ति को पहचानो और लक्ष्य प्राप्ति तक डटे रहो' इस कार्यक्रम का यह केन्द्र बिन्दु रहा और छात्रों सहित सारे कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा अखण्ड भारत बनाने और  राष्ट्र की एकता के लिए काम करने की प्रतिज्ञा भी ली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वयक डॉ साहिब सिंह के द्वारा सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar