(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

पी.सी एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर माइम एक्ट का आयोजन | डीएवी कॉलेज जालंधर की स्टूडेंट कौंसिल ने वैलीडिक्टरी सेरेमनी में 70 स्टूडेंट्स को किया सम्मानित | एच.एम.वी. में पंजाबी फिल्म शिंदा-शिंदा नो पापा के प्रमोशन हेतु भ्रमण किया | दोआबा कालेज में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन फ्यूज़न समागम आयोजित | एपीजे स्कूल में मनाई गई टैगोर जयंती |

सीटी यूनिवर्सिटी में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया






जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट आफ स्टूडेंट वेलफयर ने स्टाफ के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेष रूप से स्टाफ ने गीत, भांगड़ा और मनोरंजक खेलों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पोट्लक लंच था जहां प्रत्येक स्टाफ सदस्य ने एक अलग व्यंजन पेश किया और सभी ने एक साथ भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर खास तौर पर सीटी ग्रुप के रिसर्च डिरेक्टर डॉ. जसदीप कौर धामी ने शिरकत की। डिपार्टमेंट आफ स्टूडेंट वेलफयर के डायरेक्ट दविंदर सिंह ने कहा की यह आपसी भाईचारे, सद्भाव और ख़ुशी का प्रतीक है, जिसको सब ने इकठे मिलके विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ मनाया। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि हमारी परंपराओं को जीवित रखना महत्वपूर्ण है और लोहड़ी उन पारंपरिक त्योहारों में से एक है जो एक साथ मनाए जाते हैं। माननीय चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, प्रो वाइस चांसलर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने टीम के प्रयासों की सराहना की और सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी स्कूलों के प्रमुख एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar