(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने दस दिवसीय एनसीसी कैंप में लिया भाग






जालंधर (अजय छाबड़ा ) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूलके एनसीसी कैडेटों ने  स्कूल के प्रशिक्षित ए.एन.ओ. अमनदीप, कर्नल एम.एस. सचदेवा  के मार्गदर्शन में हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर में आयोजित दस दिवसीय सी.ए.टी.सी शिविर में भाग लिया। कैडेट्स द्वारा विभिन्न एकल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं जिसमें कैडेटों की क्षमता को परखने के लिए फायरिंग, ड्रिल, टेंट पिचिंग, एनसीसी सेवा विषय, रस्साकशी, सौ मीटर दौड़, खो-खो, क्विज एक्सलेमपोर, पोस्टर मेकिंग, गार्ड ऑफ ऑनर, बेस्ट कैडेट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिसमें सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गढ़शंकर के एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न पुरस्कार जीते, जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने शतरंज में पहला पुरस्कार और ड्रिल में दूसरा पुरस्कार जीता। आठवीं कक्षा की शाइनप्रीत ने गिद्दा में दूसरा पुरस्कार जीता। काजल मौरिया कक्षा दसवीं ने चित्रकला एवं सेवा विषय में द्वितीय पुरस्कार जीता। टर्न आउट गतिविधि में याशमीन को सर्वश्रेष्ठ टर्न आउट के रूप में पुरस्कार मिला। कैंप के समापन दिवस पर, दिन के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अजय तिवारी थे। स्कूल निदेशक सुखदेव और प्राचार्या शैली भल्ला ने शिविर में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। छात्रों को उत्साहित करते हुए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को ऐसे ही गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar