(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन






जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर द्वारा शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत लिए गए पांच गांवो में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिस के अंतर्गत सरनाना गांव में स्वच्छता अभियान, भोजोवाल गांव में वृक्षारोपण, पतारा में अपशिष्ट पदार्थों से सुंदर वस्तुएं बनाना, पूरनपुर में पोषक आहार संबंधित रैली एवम कोटली थान सिंह में गांवों की समस्याओं को जानने के लिए सर्वे करवाया गया । इस अभियान में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्नत भारत के इस अभियान का उद्देश्य भारत के ग्रामीण नागरिकों का उत्थान करना है। नागरिकों की उन्नति ही देश की उन्नति है। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने इस पहल के लिए उन्नत भारत अभियान के कोऑर्डिनेटर एवम छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar