(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

अलायंस क्लब जालंधर ने आर्य मॉडल हाई स्कूल गड़ा में छात्रों को स्टेशनरी एंव गर्म स्वेटर वितरित किए






जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने  सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा व रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर की अगुवाई में आर्य मॉडल हाई  स्कूल गड़ा में छात्रों  को स्टेशनरी एंव गर्म स्वेटर   वितरित किए। इस प्रोजेक्ट में अशोक बजाज ने आपने पिता जी की याद में सहयोग किया। गंभीर ने कहा कि अलायंस क्लब समर्पण प्रधान दया कृष्णा छाबड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों को  गर्म कपड़े देना,लड़कियों को शादी का सामान देना, आंखों के ऑपरेशन करवाना एंव स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी देना बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, आई सी सी एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, सीनियर सदस्य ऐली कुलविंदर फुल्ल, गुलजारी लाल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, ऐ के बहल, अशोक बजाज, गुलशन कपूर, लोकेश बजाज, रमेश बजाज, मनोहर लाल डोगरा, प्रिसिंपल अराधना शर्मा, स्टाफ व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar