(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के मुख्य कार्यालय में मनाया गया नव वर्ष






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- आज सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के मुख्य कार्यालय में सभी स्कूलों के डायरेक्टर्स एवं प्रिंसिपलों के साथ मिलकर मनाया गया नव वर्ष, जिसमें केक कटिंग कर आने वाले नए साल की सेलिब्रेशन की ओर छात्रों की शिक्षा में ओर सुधार लाने के लिए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने "नई शिक्षा नीति" (एन. ई. पी.) के उद्देश्यों को मध्य नज़र रखते हुए, जैसे बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना, एजुकेशन को फ्लेक्सिबल बनाना, बच्चों को अनुशासन सिखाना, सशक्तिकरण करना,एजुकेशन पाॅलिसी को पारदर्शी बनाना, इवैलुएशन पर ज़ोर देना, ओपन एजुकेशन सिस्टम में इन्वेस्ट करना, बच्चों की सोच को क्रिएटिव करना, गुणवत्तापूर्ण एजुकेशन डेवलप करना, रिसर्च पर ज्यादा ध्यान देना, एक साथ कई लैंग्वेज पर फोकस रखना और नई कार्यसूची / एजेंडा एवं नई रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इसके इलावा मीटिंग में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी प्रिंसिपलों को छात्रों पर  शिक्षा के साथ साथ उनकी मानसिक व शरीरिक रूप से विकास संबंधित अतिरिक्त गतिविधियों जैसे खेल-कूद, वाद विवाद प्रोग्राम, समाजिक सेवा, डांस क्लॉस, नाटक कला एवं स्कूल के वातावरण को साफ़ बनाएं रखनें पर ज़ोर देने को कहा, और कहा की ग्रुप हमेशा उनकी सहायता के लिए उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़ा रहेगा। अंत में ग्रुप ने सभी स्टाफ मेंबर्स को नव वर्ष की बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar