(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सदस्यों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती






जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के दफ्तर प्रताप बाग में बुधवार को अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अवसर पर रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर ने कहा कि गुलाम भारत में जब अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था। उसी काल में 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर में सरदार उधम सिंह जन्मे। यही वे क्रांतिकारी था जिसने आजादी की लड़ाई के जलियांवाला बाग नरसंहार के उत्तरदायी जनरल डायर को ब्रिटेन के लंदन में जाकर गोली मारी थी। भारत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला उधम सिंह ने लिया। उधम सिंह की बहादुरी काबिल की रही। जनरल डायर की हत्या के बाद भागने की कोशिश तक नहीं की। बल्कि अपनी गिरफ्तारी भी दी। अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को याद करते हुए  कहा कि उधम सिंह का जीवन प्रेरणादायी है। नई पीढ़ी को यह जाना चाहिए कि देश की आजादी के लिए युवा क्रांतिकारियों ने कितना बलिदान किया था।  इस मौके पर कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता ,नरेंद्र वर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar