(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

दर्शन अकादमी में मनाया गया चारों साहिबजादों का वीर बाल दिवस






जालंधर (कुलविंदर ) :- गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के बलिदान को याद करते हुए दर्शन अकादमी. सी० से० स्कूल जालंधर में वीर बाल दिवस मनाया गया। दस दिन मुगलों के खिलाफ लड़‌ते हुए गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों की वीरता और गौर्य को याद किया गया। गुरु गोबिंद के पुत्रों की वीरता ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। इस पावन पर्व पर विद्यालय में अनेक गतिविधियाँ करवाई गई।

छेवी पातशाही गुरुद्वारा बस्ती शेख के कथावाचक ... ज्ञानी गुरमीत सिंह ने वि‌द्यार्थियों को इस दिवस और इससे जुड़े इतिहास के बारे में बताया। इसके अलावा शिक्षिकाओं के एक समूह ने शब्द - कीर्तन गाया। प्री० प्राइमरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के अनेक बच्चों ने गुरु गोबिंद सिंह तथा चारों साहिबजादों से जुड़ी वीरता की कविताएँ और शब्द सुनाए। इसके अलावा बच्चों से सिख इतिहास से जुड़े प्रश्नों को क्विज के रुप में पूछा गया। प्रधानाचार्य ने कथा वाचक सरदार गुरमीत सिंह को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar