(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव






जालंधर (अरोड़ा) :- 15 दिसम्बर 2023 को केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. पालीशाह ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहितं किया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुवर्णा तिवारी (अध्यक्षा, एफ डब्ल्यू ओ, 223 एबीओडी), इति चौधरी, विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल भगवती सिंह राठौड़ (प्रशासनिक अफ़सर 223 एबीओडी), मिस्टर बलजीत सिंह (पेरेंट्स मेंबर), जरेवाल (ए जी ई, ई एम, एम ई एस) उपस्थित थे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महोदया सुवर्णा तिवारी (अध्यक्षा, एफ डब्ल्यू ओ, 223 एबीओडी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने मीट ओपन की घोषणा की। ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ खेलकूद दिवस का आरंभ हुआ। विद्यालय स्तर पर सदनवार विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भ भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता, खो-खो, वालीबाल, बास्केटबाल तथा बालवाटिका के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए बैलून रेस, स्पून रेस का आयोजन किया गया। विद्यालय की महिला शिक्षकों के लिए मटका रेस एवं पुरुष शिक्षकों के लिए 50 मीटर रेस का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के सभी शिक्षक खेल मैदान में रहकर विद्यार्थियों का हौसला अफ़ज़ाई करते नजर आए। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुवर्णा तिवारी (अध्यक्षा, एफ डब्ल्यू ओ, 223 एबीओडी), विद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. पालीशाह तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar