(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर में आम्र्ड फोर्सेज फ्लैग डे मनाया






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस संबंध में प्रिंसिपल सतविंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फौजी जवानों के भेष में सजकर देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और तिरंगे को सलाम किया। इसके अलावा छात्रों ने एक कोरियोग्राफी के द्वारा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास को पेश किया। इस मौके पर छात्रों ने देश भक्ति के समूह गान तथा गीत भी पेश किए। स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने विद्यार्थियों को बताया हर साल यह दिवस सात दिसंबर को मनाया जाता है, जिस की शुरुआत 1949 में की गई थी। हर वर्ष इस दिन के जरिए उन जवानों, एयरमेन और नाविकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए। इस दिन के जरिए सैनिकों के कल्याण के लिए फंड भी इकतर किया जाता है। प्रिंसिपल सतविंदर कौर ने छात्रों भारतीय सेना को च्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों को भारतीय तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने को समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar