(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

डीएवी कॉलेज जालंधर में विश्व एड्स दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर के रेड रिबन क्लब और एनएसएस इकाई द्वारा विश्व‌ एड्स दिवस के‌ उपलक्ष्य‌ में एड्स जागरूकता, बचाव‌ और‌ भ्रान्तियां विषय पर‌ व्याख्यान सत्र‌ आयोजित किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि एड्स जैसी भयानक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है और डीएवी कॉलेज जालंधर का रेड रिबन क्लब और एनएसएस यूनिट ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर जूलॉजी विभाग के डॉ अभिनय‌ ठाकुर ने‌ एच.आई.वी./एड्स फैलने के कारणों पर‌ विस्तार से‌ प्रकाश डाला और‌ समाज में इस रोग‌ के प्रसार को‌ रोकने‌ के‌ लिए भ्रांतियों से बचते हुए बेझिझक एच.आई.वी. परीक्षण‌ करवाने पर‌ बल दिया।

उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने और सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरजीत कौर ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई। अन्त‌ में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक शर्मा ने एन.एस.एस.स्वयंसेवकों को एच.आई.वी. विषाणुजन्य‌ एड्स‌ रोग‌ से‌ बचाव के‌ लिए दिए‌ गए‌ निर्देशों का पालन करते‌ हुए अपने‌ शरीर‌ के‌ रोग‌ प्रतिरोधक‌ तन्त्र‌ को सुदृढ़ बनाने‌ और‌ समाज में जागरूकता लाने के‌ लिए कार्य करने‌ पर बल‌ देते‌ हुए उपस्थित सभी‌ का धन्यवाद व्यक्त किया।  इस खास दिन पर स्वयंसेवकों ने अपने समाज को एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से जागरूक और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. सुनील ठाकुर (भौतिकी विभाग) भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar