(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सीटी ग्रुप ने मनाया विश्व एड्स दिवस रेड रिबन रैली के साथ लोगों को किया जागरूक






जालंधर (अरोड़ा) :- विश्व एड्स दिवस पर एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सीटी ग्रुप ने एक जीवंत रेड रिबन रैली का आयोजन किया जिसका उद्देश्य करुणा और समझ की भावना को बढ़ावा देते हुए एचआईवी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी लोगो तक पहुँचाना। रैली में आकर्षक पोस्टरों और जानकारीपूर्ण पैम्फलेटों के माध्यम से इस मुद्दे का एक आकर्षक प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने लंबरी गांव में नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगो को जागरूक किआ। इस नाटक ने रचनात्मक रूप से करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता पर जोर दिया। यह रैली लंबरी गांव और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी एचआईवी जागरूकता विभिन्न वर्गों तक पहुंचाई गई। रेड रिबन रैली में सीटी ग्रुप की संकाय ने भी भाग लिआ।  इस में डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ. परमिंदर नैन ; छात्र कल्याण के डीन, डॉ. अर्जन; फार्मेसी विभाग की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर; और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (लड़के) के प्रिंसिपल तरसेम सिंह उपस्थित थे। डीन एकेडमिक सीटी ग्रुप, डॉ. परमिंदर नैन ने कहा कि रेड रिबन रैली जैसे आयोजन एचआईवी के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसी सामाजिक रूप से प्रभावशाली पहल में छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखना खुशी की बात है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar