(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा--पुष्पिंदर सिंगल






एकजुटता से पार्टी निगम चुनावों में लहरायेगी जीत का परचम--सुशील शर्मा

वेस्ट में मजबूत होती भाजपा प्रसिद्ध समाजसेवी तरविंदर सोई ने जॉइन की भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला  द्वारा पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढाँचे और नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में अहम बैठक की। इसमें बैठक विशेष रूप से जिला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर पंजाब भाजपा कार्यकारनी सदस्य व जालंधर भाजपा के प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाने के साथ-साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की सफल योजनाओं एवं आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट नीतियों विफलताओं को आधार बनाकर हर मण्डल हर बूथ हर घर पर संपर्क कर लोगो को जागरूक करने के कार्य मे  आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत से कार्य कर जनता को भाजपा से जोड़ने के काम मे लगना है।उन्होंने कहा कि इस बार निगम चुनावों में हर वर्कर,कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी कार्यक्षमता से काम कर निगम चुनावों में पार्टी की जीत को पक्की करेगा।उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी एवं कांग्रस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को वोट करने के लिए तैयार है।

इसलिए अगर हम सब एकजुट होकर लग गये तो निगम चुनावों मे भाजपा की जीत का परचम लहरेगा।सिंघल ने अंत मे भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि जनता हमें बेहतर विकल्प की तरह देख भाजपा को वोट देने के लिए तैयार हो चुकी है। इस बैठक मे प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाल में नगर निगम के चुनाव हैं जिसके लिये हम बूथ स्तर पर मज़बूती से कार्य पर लग जाये।इसलिए हर भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़ने की योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, गुरविंद्र लामबा, दर्शन लाल भगत, मनीष विज, जिला सचिव अजय चोपड़ा, शाम शर्मा, अश्वनी अटवाल, मंडल प्रभारी अजय जोशी, किशनलाल शर्मा, मंडल प्रधान गुरप्रीत विक्की, आशीष सहगल, संदीप कुमार, टीटू कपानिया, सीतीश ढल्ल,कुनाल शर्मा, मनीष बल, गौरव जोशी, बलराज बधन, शिवदर्शन अब्बी, राहुल जामवाल, मंडल महामंत्री दिनेश मल्होत्रा, गुरमीत सिंह, फ़िरोज़ मसीह, सुनील चोपड़ा, जिला भाजपा प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, सह-इंचार्ज भाजपा कार्यालय योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा, महिला मोर्चा प्रधान, मीनू शर्मा, आई.टी इंचार्ज दीपाली बागड़िया,ह्यूमन राइट सैल की प्रदेश को-कनविनर आरती राजपूत, जिला प्रधान रवि विनायक, इंडस्ट्री सैल प्रधान हैप्पी दीवान, ट्रांसपोर्ट सैल प्रधान विष्णु जोशी,ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान बॉबी कश्यप, एस.सी मोर्चा महामंत्री रोशन लाल आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(बॉक्स)

वेस्ट हल्के से प्रसिद्ध समाजसेवी तरविंदर सोई ने भाजपा ज्वाइन की वेस्ट विधानसभा मे प्रसिद्ध समाजसेवक तरविंद्र सोई द्वारा भाजपा मे शामिल होने से वेस्ट हल्के में पार्टी का जनादार और ज्यादा मजबूत हो गया है।क्यूकी सोई पिछले क़रीब 30 सालो से सिविल हॉस्पिटल मे मरीजो एवं ज़रूरतमंद लोगो का हर प्रकार से आर्थिक एवं समाजिक सहयोग निस्वार्थ भाव से करते आ रहे है। इसी वजह से सोई अपनी बेदाग ईमानदार छवि के चलते समाज के हर प्रकार के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ जनता मे भी मजबूत संपर्क आधार रखते है। जिसका लाभ भाजपा को वेस्ट विधानसभा इलाके के साथ-साथ दूसरे इलाको मे भी मिलेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar