(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने एक वाइब्रेंट फ्रेशर्स पार्टी के साथ फ्रेशर्स का किया स्वागत






जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने रंगों के कैलीडोसकोप में,अपनी वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी - परिचय 2023 की मेजबानी की, जिसमें ऐकेडमिक कम्युनिटी के नए सदस्यों का खुले दिल से स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत समानिये गणमान्य व्यक्तियों शैली बौरी, एग्जीक्यूटिव  डायरेक्टर स्कूल्स, अराधना बौरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिज़, डॉ. पलक गुप्ता बौरी, डायरेक्टर सीएसआर, शर्मीला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स तथा डॉ. धीरज बनाती, डिप्टी डायरेक्टर एफीलिएशन, प्लानिंग, एंडएक्सपेंसिओंस के स्वागत के साथ हुई। इसके तुरंत बाद, मेहमानों को दीप प्रज्ज्वलन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। विभिन्न स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों ने सोलो सोंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसके बाद विद्यार्थी एंकरों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। फ्रेशर्स द्वारा किए गए रैंप वॉक ने सभी का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों ने जोश के साथ प्रतिस्पर्धा की। निर्णायकों की भूमिका आईएचएस, लोहारां से नीति भाटिया, पीजीटी साइकोलॉजी एंड सोशियोलॉजी तथा नीलू साही, टीजीटी इंग्लिश द्वारा निभाई गई। विजेताओं को सम्मानिये अतिथियों द्वारा उपाधियों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राहुल जैन, डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिज़ ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पूरे समय माहौल हंसी, रोमांच और थिरकने वाले संगीत से गूँज उठा। कार्यक्रम का समापन  दोपहर के भोजन के साथ हुआ। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, नए विद्यार्थी अपने चेहरों पर मुस्कान, यादों से भरे दिल और इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के लिए अपनेपन की भावना को साथ लेकर गए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar