(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर स्कूल में अंग्रेजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मेंन ब्रांच मिट्ठु बस्ति में अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीपी का संचालन सीबीएसई द्वारा किया गया था। व्रकशाप के दौरान लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल मोगा से  प्रिंसिपल सोनिय और एचओडी इंग्लिश कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल जालंधर से सुप्रीत रिसोरस परसन के रूप में पहुंचे, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत ओर स्टाफ की ओर से किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

इस अवसर पर अंग्रेजी विषय को और अधिक रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान स्किल डेवलपमेंट व आधुनिक युग में किस प्रकार अंग्रेजी विषय में इफेक्टिव टीचिंग की जा सकती है के बारे में अध्यापकों को कई टिप्स दिए। वर्कशॉप में अंग्रेजी के हर एक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सोनिया ने अध्यापकों को क्रिएटिव राइटिंग, कहानी और कविता द्वारा विद्यार्थियों को कहानी से जोड़ना, संकल्पना एवं कौशल का समग्र विकास आदि के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक अध्यापक के लिए तथ्यपरक ज्ञान होना बहुत जरूरी है और बच्चों को स्पीकिंग एंड लर्निंग स्किल्ड किया जाना वर्तमान दौर में बहुत आवश्यक है। प्रोग्राम में प्रतिभागी पंजाब के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे हुए थे ओर यह जानकारीपूर्ण और संवादात्मक कार्यशाला थी। प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने इस क्षमता विकास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए सभी प्रतिभागियों और रिसोरस परसनज को धन्यवाद दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar