(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन ने राज्य स्तर पर रैड क्राॅस कम्पीटीशन में ओवरआल चैम्पियनशिप ट्राॅफी जीती






अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन, अमृतसर की छात्राओं ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा काॅलेज श्री आनंदपुर साहिब, रोपड़ में राज्य स्तर पर आयोजित रैड क्राॅस कम्पीटीशन में ओवरआल चैम्पियनशिप ट्राॅफी जीती। प्रतियोगिता का आयोजन मानवता के प्रति भाई कन्हैया जी की समर्पण भावना को समर्पित था। इस में 10 प्रतियोगिताएँ करवाई गईं और छात्राओं ने सभी में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए। काॅलेज की टीम फाॅक सांग, पोस्टर मेकिंग और फस्र्ट ऐड में प्रथम, ग्रुप सोंग, पोयम रेसिटेशन में तृतीय स्थान पर रही, जबकि काॅलेजिएट स्कूल की टीम फस्र्ट ऐड एवं पोस्टर मेकिंग में प्रथम और पोयम रेसिटेशन, फाॅक सोंग में द्वितीय तथा गु्रप सांग में तृतीय स्थान पर रही। काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने युवा विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष स्थानीय प्रबन्धकत्र्री समिति ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएँ दीं। डाॅ. नरेश कुमार, डाॅ. अनीता नरेन्द्र, डाॅ. बीनू कपूर, डाॅ. प्रियंका बस्सी, बिन्नी शर्मा, नरिन्द्र कुमार, पल्विन्दर सिंह इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar