(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एचएमवी की छात्रा ने एशियन गेम्स 2023 में जीता सिल्वर मैडल






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्रा हरमिलन बैंस ने चीन में आयोजित हो रही एशियन गेम्स में 1500 मीटर प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मैडल जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि हरमिलन बैंस कालेज में एम.ए. इंग्लिश प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल कालेज बल्कि पूरा एचएमवी परिवार गद्गद् है। प्रतिस्पर्धा पूरी करने में उसने 4 : 12 : 74 का समय लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हरमिलन 800 मीटर रेस में भाग लेगी। उन्होंने उसके कोच सुनील कम्बोज को भी बधाई दी। डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने भी हरमिलन को बधाई दी तथा अगली दौड़ के लिए शुभकामनाएं दी। एचएमवी परिवार उसकी इस सफलता से बहुत खुश व गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर स्पोट्र्स विभाग की फैकल्टी डॉ. नवनीत, रमनदीप कौर व प्रगति भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar