(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखे होम डेकोर विद वेस्ट मैटेरियल की विभिन्न विधियां | एपीजे स्कूल टांडा रोड, जालंधर की जानवी शर्मा ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया | डीएवी कॉलेज जालंधर में सीएसएस बैटल्स, वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वुमेन ने मनाया पृथ्वी दिवस 2024 | के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए शीन फार्मास्यूटिकल्स की इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित |

डिप्स कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन और डिप्स को-एजुकेशनल कॉलेज, ढिलवां में एससी छात्रों को छात्रवृत्ति के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता सप्ताह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कपूरथला से तहसील कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह छात्रों को जागरूक करने आए। उन्होंने छात्रों को एससी और ओबीसी वर्ग के लिए स्कॉलरशिप योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को आवेदन करने की प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझाया ताकि वे छात्रवृत्ति के अधिकार से अनभिज्ञ न रहें। उनके द्वारा कई शंकाओं का समाधान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप पाने के लिए सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के बारे में जानकारी दी। डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार और डिप्स को-एजुकेशनल कॉलेज की समन्वयक हरप्रीत कौर ने रणजीत सिंह को सम्मान चिन्ह भेंट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ताकि वह डिप्स चेन का नाम रोशन कर सके।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar