(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर स्कूल में पौधे बांटकर मनाई शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती






पढ़-लिखकर देश की सेवा करना होगी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : चेयरमैन अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह, प्रिंसिपल हरजीत सिंह और समस्त स्टाफ ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को सरदार भगत सिंह के जन्मदिन की बधाई देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह उन महान शहीदों में से एक हैं जिन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। शहीद देश की पूंजी हैं। इसलिए शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पढ़-लिखकर देश की सेवा करनी चाहिए और नशे से दूर रहकर देश की प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीद भगत ने भ्रष्ट प्रशासन और गुलामी से मुक्ति के लिए फाँसी की रस्सी को चूम लिया। आज हम सभी का कर्तव्य है कि हम भगत सिंह के सपनों का देश बनायें। इस मौके पर छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर शहीद भगत सिंह को याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar