(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

डिप्स आईएमटी में मनाया गया वर्ल्ड टूरिज्म डे






जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्स आईएमटी में  वर्ल्ड टूरिज्म डे टूरिज्म एंड ग्रीन डिव्लेपमेंट विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और स्पीच कंपीटिशन करवाया गया। उन्होने बताया कि पर्यटन ही एक ऐसा माध्यम है जिससे एक देश दूसरे देश से जुड़ता है इसलिए हमें अपनी ऐतिहासिक सभ्यता और संस्कृति को संभाल कर रखना चाहिए। विद्यार्थियों ने विश्व भर की विभिन्न एतिहासिक इमारते बनाई और उनके बारे में जानकारी दी।टीचर्स ने बच्चों को विभिन्न देशों और अपने देश की सांस्कृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूरिज्म, एयरलाइंस, होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में करियर बनाने के चाहवान विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास और उनसे जुड़े मुख्य स्थानों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टूरिज्म सेक्टर किस तरह से एक देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है और देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में मदद करता है। पोस्टर मेकिंग में अल्का ने पहला, करनजीत और सचिन ने दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में अनिकेत ने पहला और सिमरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ.  रवि सिद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद अतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका को जागरूक कर उसे बढ़ावा देना है। इस साल के थीम  का मतलब है कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान देना। इसका मुख्य मकसद आर्थिक विकास और पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना है। इससे यात्रा के दौरान पर्यटक यात्रा का अनुभव लेने के साथ गंतव्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने में भी अपना योगदान दे पाएगें। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आप अपना बहुत ही अच्छा करियर बना सकते है लेकिन उसके लिए आपको ग्लोबल स्तर पर अपनी भाषा, पहनावे पर काम करने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए डिप्स आईएमटी में विद्यार्थियों को ग्लोबल स्तर पर हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा दी जाती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar