(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

डिप्स कालेज में मनाया गया श्री गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ( को एजुकेशनल)  में गुरू श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कालेज के टीचर्स और विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रभु का सिमरन और शब्द गायन किया। गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष सभी विद्यार्थियों ने बड़ी ही श्रद्धा से माथा टेका और सभी गुरूओं का आर्शीवाद लिया। विद्यार्थियों ने सभी गुरूओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं, श्री ननकाना साहिब और सुल्तानपुर लोधी व अन्य सिख महत्वपूर्ण स्थानों के इतिहास के बारे में अपने सहपाठियों को जानकारी दी। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भावना, भाईचारे, मानवता का संदेश देते है। इनकी वाणी में छिपे संदेश को अगर समझ लिया जाए तो पूरी धरती स्वर्ग बन सकती है। इसमें गुरू साहिबानों के साथ समय-समय पर हुए भगतों और अन्य महापुरूषों की वाणी दर्ज है। डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी प्रिंसिपल्स, टीचर्स और विद्यार्थियों को श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पावन प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar