(Date : 15/May/2424)

(Date : 15/May/2424)

जालंधर में कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार अपने क्षेत्र की दुर्गति करने के बाद जालंधर का क्या विकास करेंगे--सुशील रिंकु | सीटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट्स ने किया सेंट्रल जेल लुधियाना का दौरा | सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक, जालंधर द्वारा स्वीप 2024 गतिविधि का आयोजन किया गया | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में प्रदर्शनी का आयोजन | इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने पंजाब बी.एड प्रवेश 2024 के लिए स्थापित किया एक हेल्प डेस्क |

जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु






जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने कहा कि भाजपा ही मात्र ऐसी पार्टी है जो जालंधर की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और जालंधर को भी खुशहाल बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी जिसमें शहर से लेकर देहात तक खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अब जालंधर के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और इस बार जालंधर में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। सुशील रिंकु ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता कि जब जालंधर में हत्या, लूटपाट,आदि की घटनाएं नहीं होती और भगवंत मान की आप सरकार लॉ एंड आर्डर में पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जबसे पंजाब में आम आदमी की सरकार सत्ता में आई है पंजाब विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी दोनों ने जालंधर वासियों को झूठे वायदों के अलावा कुछ नही दिया। उन्होंने कहा कि जालंधर के उज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प है और उन्होंने शहर और देहात के सभी सूझवान वोटरों से लोकतंत्र के महाकुंभ में भाग लेने की अपील की है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar