(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने लंबित मामलों के समाधान और स्वच्छता को प्रोत्साहन देने के लिए नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक विशेष अभियान 2.0 चलाया






दिल्ली (ब्यूरो) :- स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित मामलों को कम करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए, डीएसटी ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान 2.0 के तहत राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान, स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया था। विशेष अभियान 2.0 के तहत प्रयास अभियान के बाद की अवधि में नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक जारी रहा। इस अवधि के दौरान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने अपने अधीनस्थ/क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ स्वच्छता अभियान के लिए अपने प्रयास जारी रखे और विभिन्न लंबित मामलों का समय पर समाधान किया।

दिसंबर 2022-अगस्त 2023 के दौरान विभाग और उसके संगठनों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों में 2,867 सार्वजनिक शिकायतों का समाधान, 69,656 वर्ग फुट जगह खाली करना, स्क्रैप निपटान के माध्यम से 1,16,94,80 रुपये का राजस्व अर्जित करना, 88,187 फाइलों की छंटनी करना और 359 स्वच्छता अभियान संचालित करना रहा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग पिछले अभियानों के उद्देश्यों और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने और विशेष अभियान 3.0 के प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar