(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर ने मनाया इंजीनियर्स दिवस






इंजीनियरिंग है एक विशाल क्षेत्र : अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- महान भारतीय इंजीनियर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (Mokshagundam Visvesvaraya) के जन्मदिवस को सेंट सोल्जर ग्रुप के इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई वरियाणा, शाहकोट द्वारा इंजीनियर्स दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकम्र की शुरुयात ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए की गई।

इस अवसर सभी ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इसके अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर इंजीनियरिंग पर भाषण, रंगोली, सिंगिंग, पेंटिंग आदि  प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें विभिन्न ट्रेडों के छात्रों ने भाग लिया।

प्रिंसिपल डॉ. सैनी ने सभी छात्रों को शुभ कामनाऐं दीं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी को इंजीनियर्स दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियरिंग फील्ड एक महान क्षेत्र है और भारत आईटी के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है। उन्होंने सभी इंजीनियरिंग के छात्रों को अच्छा इंजीनियर बन देश का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग का क्षेत्र बहुत विशाल है और इसमें अपार संभावने हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar