(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

के.एम.वी. की छात्राओं ने न्यूट्रिशन एंड ब्रेन हेल्थ के बारे में जानकारी हासिल की






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर की बी.एस.सी. होम साइंस तथा बी. वॉक न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज़ की छात्राओं के लिए डिपार्टमेंट ऑफ डाइटेटिक्स, पी.जी.आई. एम.ई.आर.,चंडीगढ़ के दौरे का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह 2023 मनाते हुए विभाग के द्वारा न्यूट्रिशन एंड ब्रेन हेल्थ विषय पर आयोजित सेमिनार में भी भाग लिया.  एन.एस.आई. और आई.ए.पी.ई.एन. चंडीगढ़ चैप्टर के अंतर्गत आयोजित हुई इस गतिविधि में छात्राओं को डॉ. नैन्सी साहनी, चीफ डाइटिशियन, पी.जी.आई. एम.ई.आर. के साथ बातचीत  का अवसर भी प्राप्त हुआ  जिनसे उन्होंने आहार और संज्ञानात्मक विकार, गट एंड ब्रेन एक्सिस, डाइट एंड विजन, न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर में पोषण प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा के माध्यम से महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया. पैनल  डिस्कशन के सदस्यों ने उभरते पोषण विशेषज्ञों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में भी मार्गदर्शन किया और विभिन्न तरीके दिखाए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं के लिए आयोजित की गई इस महत्वपूर्ण गतिविधि के लिए किए गए प्रयासों के लिए नीति कपूर, अध्यक्षा होम साइंस विभाग तथा सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की तरनदीप कौर एवं शिवानी बग्गा ने इस दौरे के दौरान छात्राओं का नेतृत्व किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar