(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

सेंट सोल्जर स्कूल का बलाक लेवल मुकाबलों में दबदबा






रस्साकशी में प्राप्त किया पहला स्थान ओर दूसरा स्थान

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिच्यूशंस के छात्रों ने पंजाब सरकार की ओर से खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 तहत करवाए जा रहे ब्लॉक लेवल पर अलग-अलग उम्र वर्ग के मुकाबलों में भाग लेते हुए अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों के रस्साकशी अंडर-19 उम्र वर्ग लड़कियों के मुकाबले में उनकी छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया है। ऐसे ही अंडर-17 उम्र वर्ग में रस्साकशी मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस के अलावा रस्साकशी अंडर-19 उम्र वर्ग लड़कों के मुकाबले में उनके छात्रों दूसरा ओर अंडर-17 उम्र वर्ग मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ऐसे ही सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के छात्र ने एथलेटिक्स मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्रिंसिपल इंजीनियर हरजीत सिंह ने बताया कि कंप्यूटर विभाग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र भूवनेश मिन्हास ने 1500 मी. दौड़ में दूसरा प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपना ओर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रों की उपलब्धि में पीटीआई चैैंचल सिंह तथा साइंस टीचर गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह ओर हरपाल सिंह का विशेष योगदान रहा। प्रिंसिपल इंजी. हरजीत सिंह ओर प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने बताया कि अब यह छात्र अगले माह होने जा रहे जिला सत्र के मुकाबलों की तैयारी मे जुट गए है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए समूह छात्रों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar